मॉनसून की जोरदार वापसी, दिल्ली में बादल, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों को भिगोएगी बारिश, IMD का अलर्ट

Cyclone Arnab Impact Today: चक्रवात अर्नब के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं यूपी, बिहार समेत 11 राज्यों में बरसात का रेड अलर्ट जारी किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
आज का मौसम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चक्रवात अर्नब के असर से मॉनसून की विदाई फिलहाल रुक गई है.
  • भारतीय मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • यूपी, बिहार, आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब ने फिलहाल मॉनसून की विदाई रोक दी है. इस साइक्लोन का असर आंध्र प्रदेश ओडिशा से लेकर यूपी, बिहार, एमपी राजस्थान समेत कई राज्यों में दिख रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 सितंबर को 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अर्नब चक्रवात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों से रात 11 बजे ही टकरा गया था, जिसकी वजह से भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है. दोनों राज्यों में तटीय जिलों में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है. पहाड़ी राज्यों में आज फिर बारिश की संभावना है, जिसके चलते यहां का ठंड का असर भी तेज हो गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में हल्की ठंड का असर मैदानी राज्यों में भी दिखना शुरू हो जाएगा. 

11 राज्यों में अलर्ट 

मौसम विभाग ने ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में आज के दिन रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र में आज के दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं यूपी, मध्य प्रदेश, असम, कर्नाटक और मेघालय में आज बारिश का येलो अलर्ट है. यहां तेज बारिश होने की संभावना के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

आंध्र प्रदेश-ओडिशा में भारी बारिश 

बंगाल की खाड़ी से उठे साइक्लोन अर्नब की वजह से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश हो रही है. यहां 8 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है. मलकानगिरी जिले में नेशनल हाइवे पर पानी भरा होने की वजह से यहां यातायात ठप पड़ गया है. कलिंगा घाटी में भीषण लैंडस्लाइड की वजह से भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी तरह से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में 24 घंटे में 28 सेंटीमीटर बारिश हुई है, जिससे यहां कई रिहायशी इलाकों में भी पानी भर गया है. दोनों राज्यों में NDRF की टीमें तैनात की गई हैं. आज दिनभर तटीय इलाकों में लहरें भी उठेगी. ऐसे में मछुआरों को भी दूर रहने के लिए कहा गया है. 

ये वीडियो भी देखिए 

मॉनसून की विदाई पर रोक

फिलहाल मॉनसून की विदाई पर रोक लगती दिख रही है. क्यों बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान की वजह से नमी वाली हवाओं का असर फिलहाल बढ़ गया है. जिसकी वजह से आंध्र प्रदेश, ओडिशा से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है. वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इस तूफान का असर दिख रहा है. दोनों राज्यों में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यहां सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ेंः नेपाल त्रासदी के बाद हिमाचल में अलर्ट, घेपन ग्लेशियल झील से 5 मिनट में आ सकती है तबाही!

Advertisement
Featured Video Of The Day
1965 War का अमर योद्धा! सुनिए डॉगफाइट की पूरी कहानी...Alfred Cook की जुबानी | NDTV Micro

Topics mentioned in this article
Heavy Rain Alert
Weather Update Today
Weather Update News
Cyclone News
Heavy Rain Today