Monsoon Update: इधर 45 डिग्री पारे पर झुलस रही दिल्ली, उधर मॉनसून भी देने वाला है दस्तक, जानिए कहां तक पहुंचा

Monsoon Meter: आसमान से बरसती आग के बीच तपती धरती को भिगोने मॉनसून आगे बढ़ रहा है. जानिए मौसम विभाग के अनुसार आपके राज्य और शहर में मॉनसून कब एंट्री करेगा और कब इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Monsoon Update 2026: देश में कहां कब पहुंचेगा मॉनसून
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस बार सामान्य समय से पहले अंडमान निकोबार और बंगाल की खाड़ी में पहुंच चुका है
  • केरल में मॉनसून 26 मई को दस्तक देगा जो सामान्य समय से लगभग पांच दिन पहले है
  • दिल्ली एनसीआर में मॉनसून 25 से 30 जून के बीच पहुंचने की संभावना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर अपडेट दिया है. IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक दे चुका है. यह बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है. इस बार मॉनसून अपने सामान्य समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह केरल में भी समय से पहले ही दस्तक देगा. आइए बताते हैं आखिर मॉनसून दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में कब तक पहुंचेगा.

कहां तक पहुंचा मॉनसून?

मौसम विभाग के डेटा के अनुसार, मॉनसून समय से पहले तेजी से आगे बढ़ रहा है. फिलहाल यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह और बंगाल की खाड़ी में है. श्रीलंका में भी मॉनसून दस्तक दे चुका है. यहां से इसकी रफ्तार और दिशा दोनों ही बदलेगी. केरल में मॉनसून 26 मई को दस्तक दे सकता है. आमतौर पर केरल में मॉनसून की शुरुआत एक जून के आसपास होती है, जिसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ते हुए देश के बाकी हिस्सों में पहुंचता है. इसके साथ ही देश में मॉनसून मौसम की शुरुआत मानी जाती है. पिछले साल मॉनसून की शुरुआत 24 मई को हुई थी.

कहां कब पहुंचेगा मॉनसून?

  • केरल: 25 से 27 मई के बीच
  • बिहार: 15 जून तक
  • उत्तर प्रदेश: 15 से 22 जून के बीच
  • मध्य प्रदेश: 15 से 20 जून तक
  • गुजरात: 20 से 25 जून तक
  • दिल्ली: एनसीआर: 25 से 30 जून के बीच
  • राजस्थान: 30 जून से 5 जुलाई के बीच

कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी

इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और विदर्भ के लिए हीट वेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. दिल्ली में अगले 7 दिन तक के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज तापमान दिल्ली में 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. अगले 7 दिन तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे कुछ ऊपर रह सकता है. मौसम विभाग ने उड़ीसा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 7 दिन के लिए हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्‍यों को लेकर अलर्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
न UPI और न यूट्यूब... ईरान का एक कदम, पूरी दुनिया पर छाएगा संकट!