दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली का खौफनाक वीडियो

मोहाली में दफ्तर में काम कर रही एक लड़की की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड ने उसे दफ्तर में ही चाकू से गोद डाला. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी डिंपल नामक लड़की पर ताबड़तोड़ चाकूओं से हमला करता नजर आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डिंपल की फाइल फोटो और सीसीटीवी वीडियो में चाकू लेकर उसपर हमला करने आता दिख रहा उसका एक्स बॉयफ्रेंड.
ndtv
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मोहाली में एक लड़की की हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. दफ्तर में घुसकर लड़की पर चाकू से कई वार किए गए.
  • लड़की पर हमला करने वाला उसका एक्स बॉयफ्रेंड था. हमले के बाद उसने खुद भी गला रेतने की कोशिश की.
  • लड़की की मौत हो चुकी है, जबकि लड़के की हालत नाजूक बताई जा रही है. हमले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
मोहाली:

Mohali Dimple Murder Video: दफ्तर में अपनी डेस्क पर बैठ कर काम कर रही एक लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, शुरुआती वार के बाद जब लड़की संभल कर जान बचाने के लिए भागी तो फिर गेट के पास पकड़ कर उसपर कई हमले, लोग बचाने आए फिर भी आरोपी हमला करता रहा... लव अफेयर में बेक्रअप के एक सनकी आशिक की यह दिल दहलाने वाली वारदात पंजाब के मोहाली से सामने आया है. जहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की डिंपल की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी गई. डिंपल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला उसके साथ काम करने वाले हरविंदर उर्फ हैरी ने की. डिंपल पर कई हमले के बाद हैरी ने खुद भी गला रेत कर जान देने की कोशिश की. लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. इस हमले का CCTV वीडियो भी सामने आया है.

दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई. जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोहाली में दफ्तर में बैठी लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वीडियो

शुरुआती हमलों के बाद जब डिंपल भागी तो आरोपी हैरी ने गेट के पास उसे पकड़ कर फिर उसपर कई हमले किए.

तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप

पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती. करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई. हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था.जिसके बाद से हैरी डिंपल से खुन्नस खाए बैठा था. इसी बीच उसने डिंपल पर जानलेवा हमला कर दिया. 

मोहाली डिंपल मर्डर केसः तीन फोटो में समझें पूरा घटनाक्रम

चेयर पर बैठी डिंपल पर हमला करने आया हैरी, फिर पीछे से गर्दन के पास चाकू मारा बाद में भागने की कोशिश के बीच फिर से डिंपल पर कई बार चाकू मारा.
Photo Credit: ndtv

रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं

बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी हैरी काफी टूट गया था. वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था. उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई. ऐसे में वह काफी परेशान हो गया.

Advertisement

ऑफिस पहुंचकर चाकू से किया हमला

गुरुवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसे देखकर अन्य कर्मी भी डर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

पुलिस ने कहा पेरेंटस को किया सूचित

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई. पेरेंटस को सूचना दी गई है. उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिंपल और हैरी की फाइल फोटो.
Photo Credit: ndtv

7:40 पर सूचना मिली, घटनास्थल सील

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है.” पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया. पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें - लिव-इन पार्टनर मर्डर केस: तेल मांगने पर युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाया, मौत से पहले खोला राज

Featured Video Of The Day
Rajesh Export Scam: देश का सबसे बड़ा घोटाला! कहीं आपका तो पैसा नहीं फंसा? | Top News | NDTV India