जयपुर में सड़क हादसे में मॉडल हर्षिल कालिया की मौत, ड‍िवाइडर पर चढ़कर पलटी कार 

मॉडल हर्षिल काल‍िया वेब सीरीज और राजस्थानी गाने में मुख्य भूमिका निभाई है. हादसा सोमवार रात 11:30 बजे हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर में मॉडल हर्षिल कालिया की मौत हो गई.

जयपुर के शिप्रा पथ रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉडल हर्षिल कालिया (30) की मौत हो गई. सोमवार देर रात वह काम से अपने घर लौट रही थी. इस दौरान शिप्रा पथ रोड पर उसकी गाड़ी का अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसकी वजह से गाड़ी पलट गई. जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गई. 

मॉडल को अस्पताल पहुंचाया  

 पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने गाड़ी को सीधा करवाकर घायल अवस्था में हर्षिल को बाहर निकाला. एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, हर्षिल के सर पर गंभीर चोट लग गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक हर्षिल ने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में काम किया है. 

मॉडल हर्षिल कालिया की सड़क हादसे में मौत हो गई.

पुलिस हादसे की कर रही जांच 

एक न्यूज चैनल में एंकरिंग भी की है. राजस्थानी गानों में भी उसने मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई है. फिलहाल वह मॉडलिंग कर रही थीं. शिप्रा पथ थाना पुलिस और एक्सीडेंट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. हादसे की वजह क्या रही है? पुलिस मामले की जांच में जुटी है. क्या गाड़ी तेज स्पीड में थी या किसी अन्य गाड़ी ने उसे ओवरटेक किया फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

मृतका के पिता भी पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हैं, और एक निजी अखबार में काम कर रहे हैं. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर डेड बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर दी है. 

यह भी पढ़ें: अंतर्जातीय लव मैरिज पर बेटी की शोकसभा की, तेरहवीं का छपाया कार्ड; अब प‍िता के पास पहुंची पुल‍िस  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood News: नेपाल के किन जिलों में बाढ़ ने मचाई तबाही?

Topics mentioned in this article
Rajasthan
Model Harshil Kalia Dies Road Accident
Jaipur Overturns Hitting Divider
Harsil Kalia Death News
Road Accident News