कॉलेज, अस्पताल, रेलवे और...जानें मिडिल ईस्ट संकट के बीच सबसे पहले किसे मिलेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर

मिडिल ईस्ट संकट और ईरान‑इजरायल जंग के बीच गैस सप्लाई पर असर दिख रहा है. हालात को संभालने के लिए दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की प्राथमिकता सूची जारी की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पीएनजी कनेक्शन वालों को नहीं मिलेगी एलपीजी, दोहरे कनेक्शन पर सख्ती
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मिडिल ईस्ट के संकट के कारण भारत में गैस और तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है जिससे समस्याएं उत्पन्न हुई हैं
  • दिल्ली सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए प्राथमिकता आधारित आवंटन सूची जारी की है
  • शैक्षिक संस्थान, अस्पताल, रेलवे और हवाई अड्डे को एलपीजी सिलेंडर आपूर्ति में पहली प्राथमिकता दी गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

मिडिल ईस्ट के गहराते संकट की वजह से दुनियाभर में गैस और तेल सप्लाई प्रभावित हुई है. जाहिर सी बात है कि इसका असर कुछ हद तक भारत पर भी पड़ा है. लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए तमाम उपाय अपनाए जा रहे हैं. इस बीच दिल्ली सरकार के खाद्य, आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति के लिए प्राथमिकता के आधार पर आवंटन सूची जारी की है. इस आवंटन प्रणाली के तहत विभिन्न क्षेत्रों को उनकी जरूरत और उपयोग के अनुसार प्राथमिकता दी गई है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली के गोविंदपुरी में गैस लाइनों में लगी भीड़, एजेंसी वाले बोले- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं

Advertisement

कमर्शियल सिलेंडर की डिलिवरी में किसे प्राथमिकता

पहली प्राथमिकता में शैक्षिक संस्थान, अस्पताल, रेलवे और हवाई अड्डे रखे गए हैं. दूसरी तरफ प्राथमिकता सरकारी संस्थानों और कैंटीन को दी गई है. जबकि तीसरी प्राथमिकता रेस्तरां और भोजनालयों को, जबकि चौथी प्राथमिकता होटल और गेस्ट हाउस को दी गई है. पांचवीं प्राथमिकता डेयरी और बेकरी, छठी प्राथमिकता कैटरर्स और बैंजेट हॉल, सातवीं प्राथमिकता ड्राई क्लीनिंग और पैकेजिंग इकाइयों को दी गई है. इसके अलावा खेल सुविधाओं और स्टेडियमों को आठवीं प्राथमिकता में रखा गया है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति मुख्य रूप से 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर प्रारूप में की जाएगी.

ये भी पढ़ें : तेल, गैस, जंग में फंसे लोग... मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच भारत के लिए आई ये 7 बड़ी गुड न्यूज

Advertisement

LPG गैस की किल्लत की अफवाहों पर सरकार का क्या दावा

दरअसल ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग से कारण कच्चे तेल और पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसकी वजह से कमर्शियल गैस सहित घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है. हालांकि तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सरकार ने दावा है कि देश में अभी पर्याप्त मात्रा में भंडार हैं. इसके बावजूद पूरे देश में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी देखने को सामने आ रही है. जगह-जगह लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइनों में लगे हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz से गैस को लेकर भारत-ईरान में बन गई बात? Mojtaba Khamenei | PM Modi