भारत मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया.सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजस्थान के श्रीगंगानगर में दर्ज़ किया गया जहां पारा बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया! 44.4 अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) और अमरावती (महाराष्ट्र) दूसरे सबसे गर्म शहर रहे.भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को 8 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच गया.
गुरुवार को दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है. दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया जो औसतन सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है.भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में, मध्य भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान और पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान लू चलने की चेतावनी जारी की है.
भारत मौसम विभाग की ताज़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में निम्नलिखित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश के कुछ इलाकों में हीव वेव चलने की संभावना है:
- 24 अप्रैल 2026 : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, केरल
- 24-29 अप्रैल 2026 : राजस्थान
- 24-27 अप्रैल 2026 : मध्य प्रदेश
- 24-25 अप्रैल 2026 : बिहार
- 24-27 अप्रैल 2026 : पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़
भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीट वेव चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 Heat Wave Days रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग दी है कि Heat Wave वाले दिनों की संख्या May और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी.
यह भी पढ़ें: सूरज की ऐसी तपिश कि 18 शहरों में पारा 43°C पार, 8 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें अभी कितना कहर ढहाएगी गर्मी














