धूम्रपान कर रहीं दो महिलाओं को घूरने पर शख्स की चाकू मारकर हत्या : पुलिस

बहस के बाद महिला ने अपने दोस्त आकाश राउत को फोन किया और उसे वहां आने के लिए कहा. मौके पर पहुंचने के बाद, आकाश रंजीत से भिड़ गया और उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नागपुर/नई दिल्ली:

महाराष्ट्र में शनिवार को धूम्रपान करते समय दो महिलाओं को घूरने के आरोप में 28 साल के एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात नागपुर के महालक्ष्मी नगर इलाके में जयश्री पंजाड़े अपनी दोस्त सविता सायरे के साथ एक पान की दुकान के बाहर धूम्रपान कर रही थीं, तभी ये घटना घटी.

अधिकारियों ने कहा कि रंजीत राठौड़ नाम का शख्स भी उस दुकान पर सिगरेट खरीदने आया था, तभी वो उन दोनों महिलाओं को घूरने लगा. इस पर महिलाएं नाराज हो गईं और फिर उनके बीच तीखी बहस हुई.

ये बहस जल्द ही एक बड़ी लड़ाई में तब्दील हो गई. इस दौरान रंजीत राठौड़ ने वीडियो भी शूट किया, जिसमें जयश्री को उसे गाली देते और उसकी ओर धुआं उड़ाते हुए देखा जा सकता है.

30 वर्षीय महिला ने फिर अपने दोस्त आकाश राउत को फोन किया और उसे वहां आने के लिए कहा. अपने दोस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचने के बाद, आकाश राउत रंजीत से भिड़ गया और उस पर कई बार चाकू से हमला किया.

ये घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई.

वहीं दुकान के मालिक और मामले के मुख्य गवाह लक्ष्मण तावड़े ने पुलिस को बताया कि जयश्री के अपने दोस्तों को बुलाने के बाद वो दुकान बंदकर घर चले गए थे.

Advertisement
घायल हालत में रंजीत राठौड़ को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे का फुटेज हासिल करने के बाद जयश्री, सविता और उसके दोस्त आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अधिकारियों ने कहा, "पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,  मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है."
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article