भवानीपुर में गड़बड़ी के खिलाफ ममता बनर्जी ने दी चेतावनी, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- खिलेगा तो कमल ही

भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी की टक्कर सीधे-सीधे सुवेंदु अधिकारी से है. इस सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने वाला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भवानीपुर सीट पर ममता और सुवेंदु की टक्कर
West Bengal:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट भवानीपुर विधानसभा होने वाला है. इस सीट पर सीएम ममता बनर्जी की टक्कर सीधे-सीधे सुवेंदु अधिकारी से है. इस सीट पर 29 अप्रैल को चुनाव होने वाला है. साल 2021 के चुनाव में नंदीग्राम से चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव जीत कर सीएम बनी थी. वहीं नंदीग्राम सीट पर 2000 वोट से हार मिलने पर इसे गड़बड़ी बताया था. जबकि भवानीपुर में 59000 वोटों से जीत हासिल की थी. वहीं इस बार भवानीपुर से चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चेतावनी दी है.

तृणमूल नेताओं ने संकेत दिया है कि नंदीग्राम में ममता की हार देर से हुई बिजली कटौती और मतगणना के दौरान कथित तौर पर हुई हाथापाई के कारण हुई. इस बार उन्होंने पार्टी सदस्यों से बिजली कटौती के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि जनादेश को पलटने के प्रयास बाद में भी किए जा सकते हैं.

लोकसभा में TMC की तो वार्ड चुनाव में बीजेपी आगे रही

2024 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल की माला रॉय ने कोलकाता दक्षिण सीट जीती और भवानीपुर समेत सभी विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहीं थी. माला रॉय को लगभग 6,500 वोटों से बढ़त मिली.

सुवेंदु ने कहा कमल को कोई रोक नहीं सकता

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और भवानीपुर से प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने प्रदेश की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भवानीपुर में कमल खिलेगा, इसे कोई रोक नहीं सकता है. बीजेपी प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि भवानीपुर का माहौल कमल के पक्ष में है, जिसकी वजह से ममता बनर्जी डर गई हैं. लेकिन, यहां तो कमल खिलकर रहेगा. उन्होंने कहा बीजेपी भवानीपुर में बहुत गंभीरता से चुनाव लड़ रही है. बीजेपी की जीत के पीछे कुछ महत्वपूर्ण कारण हैं, जैसे कि वर्तमान सरकार से जनता नाराज है और इस बार सनातनी एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में टीएमसी की हार तय है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने डर की वजह से इस तरह के वाक्य कहे हैं. इससे साफ होता है कि वह डर के मारे ही ऐसा कह रही हैं.

यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, कहा- विकास परियोजना का राजनीतिकरण नहीं किया जाए

Featured Video Of The Day
मुजफ्फरपुर की पलक कैसे बनी इंटर साइंस में स्टेट टॉपर, खुद बताई अपनी कहानी