LPG Shortage: दुनिया के किन देशों में गैस का सबसे बड़ा भंडार, सऊदी अरब-कतर नहीं तो कहां से खरीदेगा भारत, 33 करोड़ LPG ग्राहक

LPG Shortage in India: भारत दुनिया में एलपीजी और एलएनजी गैस के बड़े उपभोक्ताओं में से एक है. देश की 140 करोड़ आबादी के ज्यादातर हिस्से तक अब एलपीजी सिलेंडर या पाइपलाइन वाली गैस की पहुंच है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
LPG Shortage in India
नई दिल्ली:

LPG Crisis in India: मिडिल ईस्ट में भले ही कच्चे तेल को लेकर जंग छिड़ी हो, लेकिन भारत के लिए प्राकृतिक गैस और एलपीजी सबसे बड़ी चिंता है. भारत बड़े पैमाने पर कच्चा तेल, एलपीजी और लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) खरीदता है. अगर युद्ध के चलते होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता ब्लॉक रहता है तो कतर या ईरान से एलएनजी सप्लाई में रुकावट आएगी. घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए LPG, घरों में पाइपलाइन से सप्लाई होने वाली PNG और वाहनों में इस्तेमाल CNG  बनाने के लिए ऐसे में भारत के पास और क्या विकल्प हैं. दरअसल, दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों के पास ही प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार हैं.इसमें 50 फीसदी से ज्यादा भंडार सिर्फ तीन देशों के पास है. खाड़ी देशों में कतर और बाहर रूस के पास बड़ा खजाना है.भारत अपनी प्राकृतिक गैस की जरूरत का लगभग आधा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, जिसमें कतर सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है.भारत को प्राकृतिक गैस  (Liquified Natural Gas) बेचने वाले टॉप देश ये हैं:

भारत में रसोई गैस की खपत कितनी

देश में हर साल लगभग करीब 3 करोड़ टन एलपीजी की खपत होती है. इसमें से 60 प्रतिशत गैस का आयात होता है. करीब 40 प्रतिशत 1.24 करोड़ टन एलपीजी का उत्पादन देश में होता है.घरेलू उपयोग में 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की हिस्सेदारी लगभग 87 प्रतिशत है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की हिस्सेदारी करीब 13 प्रतिशत है.देश में 33 करोड़ से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडरधारक है. इसमें से 10 करोड़ से ज्यादा तो उज्जवला लाभार्थी हैं. 

ये भी पढ़ें - LPG गैस सिलेंडर की किल्लत पर सुपरएक्टिव हुई सरकार, 6 बड़े कदमों का ऐलान 

1. रूस (Russia)
दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस का भंडार रूस के पास है. रूस के साइबेरिया क्षेत्र में यूरेनगोय (Urengoy) और याम्बर्ग (Yamburg) जैसे विशाल गैस क्षेत्र हैं. दुनिया की लगभग 24% गैस अकेले रूस के पास है.

2. ईरान (Iran)
ईरान दूसरे स्थान पर है. कतर और ईरान के बीच फारस की खाड़ी (Persian Gulf) में दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री गैस क्षेत्र (साउथ पार्स-नॉर्थ डोम) है. इसका आधा हिस्सा ईरान के पास है.

3. कतर (Qatar)
कतर तीसरे स्थान पर है. नॉर्थ फील्ड (North Field) कतर का सबसे बड़ा खजाना है. कतर दुनिया का सबसे बड़ा तरल प्राकृतिक गैस (LNG) निर्यातक भी है.

4. तुर्कमेनिस्तान (Turkmenistan)
मिडिल ईस्ट का देश तुर्कमेनिस्तान गैस के मामले में बहुत अमीर है. यहां का गाल्किनीश (Galkynysh) गैस क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े गैस भंडारों में गिना जाता है.

Advertisement

5.अमेरिका (USA)
अमेरिका गैस उत्पादन में तो नंबर-1 है, लेकिन भंडार के मामले में पांचवें स्थान पर है. यहां शेल गैस (Shale Gas) के बड़े भंडार हैं, खासकर टेक्सास और पेन्सिलवेनिया में.

LPG

ये भी पढ़ें- ईरान न कर दे वाटर स्ट्राइक! तेल के खजाने पर बैठे खाड़ी देश बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे
 

भारत के पास भी नेचुरल गैस के भंडार

भारत के पास भी प्राकृतिक गैस के भंडार हैं, लेकिन देश की खपत के मुकाबले काफी कम हैं. भारत मुख्य रूप से कृष्णा-गोदावरी बेसिन (KG Basin), असम, गुजरात (खंभात की खाड़ी) और राजस्थान से गैस निकालता है. भारत अपनी जरूरत का लगभग 50 फीसदी गैस कतर और अमेरिका जैसे देशों से आयात करता है.

Advertisement

भारत कहां से खरीदता है गैस

कतर (Qatar): कतर भारत का सबसे बड़ा निर्यातक है. भारत अपनी कुल LNG आयात का लगभग 40% से 45% हिस्सा अकेले कतर से लेता है.
अमेरिका (USA): अमेरिका हालिया वर्षों में भारत के लिए एक प्रमुख गैस निर्यातक बनकर उभरा है.
संयुक्त अरब अमीरात (UAE): खाड़ी देशों में कतर के बाद यूएई से भी भारत बड़ी मात्रा में गैस आयात करता है.
ओमान (Oman): ओमान भी भारत को गैस आपूर्ति करने वाला एक बड़ा देश है.
ऑस्ट्रेलिया, रूस: इन देशों से भी भारत लंबी अवधि समझौतों के तहत गैस की खरीद करता है.

कतर से 20 साल का बड़ा समझौता

भारत और कतर के बीच हाल ही में 78 अरब डॉलर का एक गैस खरीद समझौता हुआ है. कतर भारत को 2048 तक सालाना 75 लाख टन LNG की आपूर्ति जारी रखेगा. भारत अपनी घरेलू खपत का लगभग 50% आयातित गैस से पूरा करता है. मुख्य रूप से पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG) और गेल (GAIL) जैसी कंपनियां इन देशों से गैस खरीदती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - तो सरेंडर कर देगा ईरान? ये इलाका मुट्ठी में आया तो खेल खत्म-खजाना खाली, क्या ट्रंप दबाएंगे ट्रिगर    

(पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (Ministry of Petroleum and Natural Gas) और सरकार के सालाना आयात और PPAC (Petroleum Planning & Analysis Cell) की मासिक और वार्षिक रिपोर्ट पर आधारित आंकड़े)
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran ने Thailand के Cargo Ship पर Strait of Hormuz में किया हमला, 20 क्रू मेंबर बचाए गए, 3 लापता