Delhi Metro: मजलिस पार्क, बुराड़ी से मौजपुर तक मेट्रो चल पड़ी, खुल गई रिंग मेट्रो, ये हैं दिल्ली मेट्रो के 17 नए स्टेशन

Delhi Metro News: मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन पीएम मोदी ने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर किया. ये देश की सबसे बड़ी रिंग मेट्रो है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Delhi Metro Pink Line Ring Metro: दिल्ली मेट्रो मजलिस पार्क-बाबरपुर मेट्रो लाइन
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • PM मोदी ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर और फेज-5 के तहत नए प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी
  • मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया गया जो रिंग मेट्रो का हिस्सा है
  • पिंक लाइन मेट्रो 71 किलोमीटर लंबी है जिसमें 38 स्टेशन शामिल हैं और यह दिल्ली की सभी मेट्रो लाइनों को जोड़ती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Ring Metro in Delhi: पीएम मोदी ने रविवार को दिल्ली मेट्रो के दो कॉरिडोर का उद्घाटन किया. साथ ही दिल्ली मेट्रो के फेज-5 के तहत नए मेट्रो प्रोजेक्ट की बुनियाद भी रखी. पीएम मोदी दिल्ली सरकार की आवास योजना के तहत बने सैकड़ों घरों की चाबियां भी महिलाओं को सौंपी. प्रधानमंत्री ने मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया. साथ ही दीपाली चौक से मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) को भी हरी झंडी दिखाई. पिंक लाइन का कॉरिडोर रिंग मेट्रो लाइन का काम करेगा. मजलिस पार्क से गुजरने वाली पिंक लाइन (Pink Line) दिल्ली के चारों ओर कनेक्टिविटी देगी, इसलिए इसे रिंग मेट्रो कहते हैं. मजलिस पार्क से मौजपुर के बीच का मिसिंग लिंक पूरा होने से यह भारत का सबसे बड़ा मेट्रो रिंग बन जाएगा.इस लाइन का अधिकांश हिस्सा दिल्ली की रिंग रोड के साथ-साथ चलता है.इसलिए भी इसे रिंग मेट्रो का नाम दिया गया है.

ये लाइन दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन (रेड, ब्लू, येलो, ग्रीन, वॉयलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस) को आपस में जोड़ती है. इससे शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जैसे राजीव चौक जाने की जरूरत नहीं पड़ती.इस रिंग मेट्रो की कुल लंबाई लगभग 71 किलोमीटर है, इसमें 38 स्टेशन हैं. 

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन

12.3 किलोमीटर का  मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन पर 10 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं. ये मजलिस पार्क, बुराड़ी, झरोदा, माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नाहकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर बाबरपुर शामिल हैं. इसमें से आठ स्टेशन एलिवेटेड और दो भूमिगत हैं. ये कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो के मजलिस पार्क-शिव विहार मेट्रो का ही हिस्सा हैं. इससे पिंक लाइन मेट्रो का दायरा बढ़कर 71.56 किमी हो जाएगा. 

दीपाली चौक-मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन कॉरिडोर

दूसरा मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क को 9.92 किलोमीटर का कॉरिडोर है. इसमें 7 एलिवेटेड स्टेशन होंगे. इसमें दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुर-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन शामिल हैं. ये बॉटैनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क सेक्शन की मेट्रो का एक्सटेंशन है. इस खंड के जुड़ने से मैजेंटा लाइन का दायरा बढ़कर 49 किलोमीटर तक हो जाएगा. 

Advertisement

महिला दिवस पर पीएम मोदी ने दिया आशियाना

पीएम मोदी 8 मार्च को महिला दिवस दोपहर 12 बजे दिल्ली में 33 हजार 500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. पीएम मोदी ने सरोजिनी नगर में GPRA टाइप-5 क्वार्टर की महिला आवंटियों को चाबियां सौंपी . इसमें दिल्ली सरकार की GPRA पुनर्विकास योजना के तहत 15 हजार 200 करोड़ की परियोजनाएं शुरू होंगी. सरोजिनी नगर, श्रीनिवासपुरी, नेताजी नगर, कस्तूरबा नगर के निर्माण कार्यों से 9350 फ्लैट और नए कार्यालय तैयार होंगे.

Delhi Metro Pink Line and Magenta Line Route

मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो कॉरिडोर 

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि दीपाली चौक-मजलिस पार्क मेट्रो रूट का एक एलिवेटेड हिस्सा 28.36 मीटर की ऊंचाई पर होगा, जो दिल्ली मेट्रो के सबसे ऊंचे वाले एलिवेटेड रूट में से एक होगा. मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर के लिए यमुना नदी पर नया पुल बनाया गया है. साथ ही मेट्रो ट्रैक और फ्लाईओवर जोड़ने के लिए वायाडक्ट भी बना है. यमुना नदी पर दिल्ली मेट्रो का ये पांचवां ब्रिज है. 

Advertisement

दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो के 5(ए)  कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया. इसमें एरो सिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन एक्सटेंशन और  राम कृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर शामिल है. 

नोएडा से लेकर फरीदाबाद तक फायदा

इस प्रोजेक्ट से हरियाणा में वल्लभगढ़ और फरीदाबाद के निवासी भी वॉयलेट लाइन के जरिये तुगलकाबाद तक आसानी से पहुंच पाएंगे और फिर वहां से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जा सकते हैं. वहीं नोएडा से आने वाले मेट्रो यात्री मैजेंटा लाइन से होते हुए कालिंदी कुंज तक पहुंचेंगे. वहां से गोल्डन लाइन के जरिये साउथ दिल्ली के दूसरे हिस्सों तक आसानी से यात्रा कर पाएंगे. 

दिल्ली मेट्रो फेज 5-ए के कॉरिडोर का शिलान्यास

पीएम मोदी दिल्ली मेट्रो के लिए 18 हजार 300 करोड़ रुपये की प्रोजेक्ट की शुरुआत की इसमें  मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर पिंक लाइन मेट्रो जो  12.3 किमी की है. साथ ही दीपाली चौक-मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन कॉरिडोर जो और 9.9 किलोमीटर लंबा है. इससे बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, हैदरपुर बादली मोड़, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, भलस्वा और मजलिस पार्क को कनेक्टिविटी मिलेगी. प्रधानमंत्री फेज 5-ए के तहत आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ, तुगलकबाद से कालिंदी कुंज, एयरोसिटी से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक 16 किलोमीटर लंबे 3 नए मेट्रो कॉरिडोर की नींव भी रखेंगे. ये मेट्रो रूट नोएडा, दक्षिण दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच यात्रा आसान बनाएंगे. 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Petrol-Diesel पर बड़ी खुशखबरी! | LPG Cylinder News | Trump | Modi