19 days ago
नई दिल्ली:

टीपू सुल्तान को लेकर महाराष्ट्र में सियासत गरमा गई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के संघर्ष और स्वराज्य की तुलना टीपू सुल्तान की अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई से की थी. इसे लेकर बड़ा विवाद शुरू हो गया है. उधर, देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम है. पूजा अर्चना के लिए तड़के से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है. मंदिरों में हर-हर महादेव की जय-जयकार गूंज रही है. काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में 17 फरवरी को तारिक रहमान का शपथ ग्रहण, PM मोदी समेत इन 13 देशों को भेजा न्योता

ये भी पढ़ें- आंख के इलाज के लिए जेल से अस्पताल में शिफ्ट किए जाएंगे इमरान खान, गई 85% रोशनी

LIVE UPDATES...

Feb 15, 2026 23:14 (IST)

न ट्रेड जानते हैं, न टेक्नोलॉजी समझते हैं राहुल गांधी: अश्विनी वैष्णव

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत-यूएस ट्रेड डील पर सवाल उठाए. इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पलटवार किया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए कहा कि राहुल गांधी न ट्रेड जानते हैं, न टेक्नोलॉजी समझते हैं.

Feb 15, 2026 22:20 (IST)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में रविवार को यहां पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया.

Feb 15, 2026 21:47 (IST)

किसानों के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही खड़े हैं: तेलंगाना के मुख्यमंत्री

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि एकमात्र राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन्होंने अमेरिका के साथ ‘‘कमजोर और समझौतावादी’’ व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं. केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राहुल गांधी पर ‘‘अपनी नकारात्मक राजनीति से भारत की प्रगति को बाधित करने’’ का आरोप लगाया.

Feb 15, 2026 20:29 (IST)

पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बाइक में आग लगी, महिला जिंदा जली

देवरिया जिले में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की पिकअप वाहन से टक्कर होने के बाद आग लगने से एक महिला की मौत हो गयी तथा उसका पति गम्भीर रूप से जख्मी हो गया.

Feb 15, 2026 20:11 (IST)

पीएम मोदी 28 फरवरी को करेंगे अजमेर दौरा, 23,500 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 21 हजार युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर के दौरे पर रहेंगे, जहां वे 23 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही रोजगार उत्सव के तहत पीएम मोदी 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे, जिससे क्षेत्र में रोजगार और बुनियादी विकास को बड़ी गति मिलने की उम्मीद है.

Feb 15, 2026 19:26 (IST)

भारत-पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होना चाहिए था: अखिलेश प्रसाद सिंह

भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि दोनों देशों को मैच खेलना ही नहीं चाहिए था. आईएएनएस से बातचीत में अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो स्थिति है, उसके अनुसार यह मैच होना ही नहीं चाहिए था, लेकिन अगर दोनों देश मैच खेल रहे हैं तो हाथ न मिलाने का कोई मतलब नहीं है. खेल में राजनीति को नहीं घसीटना चाहिए, खेल, खेल होता है.

Advertisement
Feb 15, 2026 18:24 (IST)

रामविलास को 'बेचारा' कहने पर भड़के लोजपा (आर) के कार्यकर्ता, तेजस्वी यादव का पुतला फूंका

राजद के एक नेता द्वारा लोजपा के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को 'बेचारा' कहे जाने को लेकर लोजपा (रामविलास) समर्थक गुस्से में हैं. पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को पटना के कारगिल चौक पर जमकर प्रदर्शन किया और राजद नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का पुतला भी जलाया.

Feb 15, 2026 17:27 (IST)

पश्चिम बंगाल : टॉलीगंज में लग्जरी रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आग, कई फिल्मी सितारे सड़क पर उतरे

रविवार दोपहर को दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में एक आलीशान घर में आग लग गई, जिससे वहां रहने वाले बंगाल फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोग नीचे सड़क पर आ गए. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, जिससे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग काले धुएं से ढक गई. आग डायमंड सिटी रेजिडेंस के टावर 2 में लगी, जहां फिल्म कपल यश और नुसरत, एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक सायंतिका बनर्जी समेत कई स्टार्स के फ्लैट हैं.

Advertisement
Feb 15, 2026 16:44 (IST)

बांग्लादेश में शपथ समारोह से पहले क्या हलचल

बांग्लादेश में तारिक रहमान शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक स्थिरता और सहमति बनाने के प्रयास में आज विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस पहल को एक "कर्टसी कॉल" के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य सत्ता ग्रहण से पहले माहौल को संतुलित और सहयोगात्मक बनाना है. तारिक रहमान आज जमात प्रमुख शफीकुर रहमान से मिलेंगे और शाम को NCP के नाहिद इस्लाम के साथ भी बैठक निर्धारित है.

Feb 15, 2026 16:30 (IST)

बांग्लादेश के नए पीएम के शपथ समारोह में भारत से कौन होगा शामिल, जानिए

सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला करेंगे. उनके साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी होंगे. 

Advertisement
Feb 15, 2026 16:22 (IST)

शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद: पुणे में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया

टीपू सुल्तान को छत्रपति शिवाजी महाराज के “समकक्ष” बताने वाली कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पुणे में विपक्षी दल के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. वहीं, कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं पर उसके कार्यकर्ताओं पर पथराव करने का आरोप लगाया.

Feb 15, 2026 15:39 (IST)

कर्नाटक में रसायन फैक्टरी में विस्फोट, दो लोगों की मौत

कर्नाटक के मांड्या जिले में करेकट्टे गांव के पास स्थित एक फैक्टरी में रासायनिक भंडारण टैंक में विस्फोट होने से रविवार को दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि विस्फोट उस समय हुआ, जब रसायन फैक्टरी को दूसरी जगह स्थानांतरित किया जा रहा था.

Advertisement
Feb 15, 2026 15:01 (IST)

अजित पवार विमान हादसे का नया फुटेज क्रैश के बाद मलबे में हुआ था विस्फोट

महाराष्‍ट्र के बारामती में हुए अजित पवार के विमान हादसे का एक नया वीडियो सामने आया है. 28 जनवरी के इस वीडियो में जिस वक्त विमान क्रैश के बाद आग की लपटों में घिरा था, उसी दौरान उसमें एक जोरदार धमाका हुआ. इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब धधकते मलबे से उठते धुएं के गुबार और इस अचानक हुए विस्फोट ने बचाव कार्य के बीच भी दहशत पैदा कर दी थी. 

Feb 15, 2026 14:41 (IST)

दिल्‍ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाई हत्‍या की गुत्‍थी

पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है. मामला 14 फरवरी 2026 की रात का है, जब आधी रात के करीब दीन दयाल उपाध्‍याय अस्‍पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गर्दन पर चाकू के वार के साथ अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही हरि नगर थाने की टीम तुरंत अस्पताल पहुंची और जांच शुरू कर दी.

Feb 15, 2026 14:21 (IST)

पिता ने ढाई साल के बेटे को 1 लाख रुपये में बेचा

ओडिशा पुलिस ने ढाई साल के एक बच्चे को बचाया, जिसे उसके पिता ने एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये में बेच दिया था. शिकायत के बाद बच्चे को बचा लिया गया. बालासोर के नीलगिरी पुलिस स्टेशन के बारीसाही इलाके के राकेश कुमार बेहरा ने अपने ढाई साल के बेटे को दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को एक लाख रुपये में बेच दिया.

Feb 15, 2026 13:25 (IST)

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ

कांग्रेस छोड़ नसीमुद्दीन और अपना दल के राजकुमार पाल ने समाजवादी पार्टी ज्‍वॉइन कर ली है. उत्‍तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव हैं. लेकिन प्रदेश की राजनीति में उठापटक अभी से शुरू हो गई है.

Feb 15, 2026 11:16 (IST)

Tipu Sultan: टीपू सुल्‍तान की शिवाजी महाराज से तुलना पर बवाल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि जैसे शिवाजी महाराज ने बहादुरी और आजादी की सोच देशवासियों को दी थी, ऐसा ही टीपू सुल्तान ने भी किया था. इसलिए टीपू सुल्तान को शिवाजी महाराज के बराबर माना जाना चाहिए. सपकाल के इस बयान पर लोग भड़क गए हैं. बीजेपी नेता आचार्य तुषार भोसले ने कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर टीपू सुल्तान का फोटो नहीं हटाया गया, तो हिंदू समाज के साथ मिलकर वे खुद इसे हटाने का आंदोलन शुरू करेंगे. ऐसे में टीपू सुल्‍तान की फोटो पर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने नजर आ रही हैं.

Feb 15, 2026 09:36 (IST)

PM मोदी ने दी महाशिवरात्रि की बधाई

Feb 15, 2026 09:08 (IST)

अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

Feb 15, 2026 08:54 (IST)

PM मोदी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को दी जन्‍मदिन की बधाई

केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं. हम उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं.

Feb 15, 2026 08:18 (IST)

महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब, 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज रहा देश

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ में भक्तिमय माहौल छाया हुआ है. मंदिर आज सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक खुला रहेगा. आज 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा, जलाभिषेक सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे. पूरे प्रभास क्षेत्र में “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज सुनाई दे रही है.

Feb 15, 2026 08:13 (IST)

Delhi Bawana Murder Case: बवाना में प्लास्टिक कारोबारी की हत्‍या में बड़ा खुलासा

दिल्ली की आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने बवाना में प्लास्टिक कारोबारी की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है. बीती रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार, बीती 9 फरवरी को बवाना थाना इलाके बवाना ओधोगिक इलाके में एक वप्लास्टिक कारोबारी जोकि पैसे के लेनदेन का भी काम करते थे. उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी, मृतक की पहचान वैभव गांधी के रूप के हुई थी, जिनकी बावना में ही फैक्ट्री थी और उसी के पास इनकी हत्या की गयी थी.

Feb 15, 2026 08:05 (IST)

बिहार के CM नीतीश कुमार ने दी शिवरात्रि की बधाई

Feb 15, 2026 08:05 (IST)

बिहार के CM नीतीश कुमार ने दी शिवरात्रि की बधाई

Feb 15, 2026 07:58 (IST)

Shivaratri 2026: शिवरात्रि पर संगम में आस्‍था की डुबकी

शिवरात्रि के दिन प्रयागराज में संगम के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. संगम में लोग आस्‍था की डुबकी लगा रहे हैं. माघ मेले में महाशिवरात्रि के आखिरी मुख्य स्नान पर्व पर श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. आज माघ मेला का समापन हो जाएगा. अबतक 21 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं

Feb 15, 2026 07:41 (IST)

Delhi Rohini Murder: दिल्ली के रोहिणी इलाके में युवक की सरेआम हत्‍या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में युवक की सरेआम बीच सड़क पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्‍याकांड के तार कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. मृतक टिल्लू गैंग का गुर्गा बताया जा रहा है. टिल्लू और गोगी गैंग एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं. ये हत्‍या आपसी रंजिश का परिणाम नजर आ रही है. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

Feb 15, 2026 07:36 (IST)

दिल्‍ली में 50 करोड़ से ज़्यादा की नकली दवाइयां जब्त

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 50 करोड़ से ज़्यादा की नकली दवाइयां जब्त करते हुए 2 फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया. क्या आप जानते हैं कि सर्दी, जुकाम और एंटीबायोटिक के तौर पर जो दवाइयां आप खा रहे हैं, वो दवाइयां नकली हो सकती हैं? दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स सेल ने दो नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया. ये लोग पैरासिटामोल, एजिथ्रोमाइसिन, जिंक की गोलियां और नकली इंजेक्शन बनाते थे. पुलिस अब इनसे आगे की पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

Feb 15, 2026 07:26 (IST)

हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़

उत्तराखंड में भी महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. यह शिव और पार्वती के दिव्य मिलन का दिन है, जिसके खास अवसर पर देशभर के शिवालयों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व दान-दक्षिणा हो रहा है. हरिद्वार के दक्ष महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की शिवलिंग पर जल अर्पित करने केलिए लंबी-लंबी कतार लगी हुई हैं.

Feb 15, 2026 07:24 (IST)

33 फीट ऊंचे शिवलिंग पर भक्‍तों का तांता

बिहार के मोतिहारी के कैथौलिया गांव में दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग के पूजा करने आज महाशिव रात्रि पर लोग पहुंच रहे हैं. शिवलिंग की स्थापना के बाद से इस जगह का तेजी से विकास हो रहा है. आज महाशिवरात्रि के मौके पर यहां श्रद्धालुओं का आना लगा हुआ है. आसपास के गांव से भी लोग यहां आकर महादेव की पूजा कर रहे हैं. यह शिवलिंग विशेष है, क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है और इसे तमिलनाडु से बिहार लाया गया है. 33 फीट ऊंचा और 210 मैट्रिक टन वजन इस शिवलिंग का है.

Feb 15, 2026 06:11 (IST)

झारखंड: देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ की हो रही पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के मौके पर देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.

Feb 15, 2026 06:06 (IST)

दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर में शिवरात्रि की पूजा

महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों ने दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर बाबा विश्वेश्वर नाथ में पूजा-अर्चना की.

Feb 15, 2026 05:22 (IST)

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि 2026 के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे हैं.

Feb 15, 2026 05:20 (IST)

दिल्ली: चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली के चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की.

Feb 15, 2026 04:37 (IST)

पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में गोवा कार्निवल 2026 को हरी झंडी दिखाई.

Feb 15, 2026 04:05 (IST)

पुरी 17,000 रुद्राक्षों से बनी शिवलिंग रेत कलाकृति

ओडिशा के पुरी में रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने महाशिवरात्रि के अवसर पर 17,000 रुद्राक्षों से शिवलिंग रेत कलाकृति तैयार की.

Feb 15, 2026 04:03 (IST)

इंदौर के मुराई मोहल्ला में मकान गिरा

इंदौर के मुराई मोहल्ला इलाके में एक मकान गिर गया है. एडिशनल DCP (ज़ोन 3) राम स्नेही मिश्रा ने कहा कि मुराई मोहल्ला में एक पुराना मकान गिर गया.एक और घर भी चपेट में आया हुआ है. सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है.

Feb 15, 2026 04:01 (IST)

दिल्ली के रोहिणी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के रोहिणी इलाके में साहिल नाम के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. साहिल हाल ही में जेल से रिहा हुआ था. हमलावर फरार है, और गैंगवार का शक है. आगे की जांच चल रही है, ये जानकारी दिल्ली पुलिस ने दी.

Feb 15, 2026 03:59 (IST)

काशी विश्वनाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त वाराणसी पहुंच रहे हैं.

Feb 15, 2026 03:58 (IST)

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम

देशभर में आज महाशिवरात्रि की धूम देखने को मिल रही है. सुबह से ही भक्तों का मंदिरों में पहुंचान शुरू हो गया है. मंदिर बम-बम भोले की गूंज से सराबोर हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: UAE पर फिर ईरान ने किया Missile Attack, इन-इन जगहों को बनाया निशाना | Iran War News