महाराष्ट्र निकाय चुनाव में 15 जनवरी को पांच महानगरपालिकाओं समेत 29 नगर निगम का चुनाव होगा, जिसके लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया. इसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी), नागपुर, पुणे, औरंगाबाद जैसे नगर निकायों में सबकी निगाहें हैं. 74 हजार करोड़ रुपये के बजट के साथ देश की सबसे बड़ी महानगरपालिका बीएमसी में सबसे कांटे की लड़ाई है. जहां एक ओर ठाकरे बंधुओं (राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे), बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट का गठबंधन के अलावा कांग्रेस, सपा, एआईएमआईएम जैसे दलों ने पूरा जोर लगाया है. ठाकरे बंधुओं ने मराठी अस्मिता का भावनात्मक मुद्दा उठाकर आखिरी किला बचाने में पूरी ताकत झोंकी है.
मुंबई महानगर पालिका (BMC)
मुंबई महानगरपालिका में 30 से ज्यादा वर्षों से शिवसेना का कब्जा रहा है. उद्धव ठाकरे परिवार पर इसी आखिरी किले को बचाने की चुनौती है. विभाजन के पहले 2017 में पिछला चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने साथ लड़ा था. शिवसेना को 84 और बीजेपी को 82 सीटें मिली थीं. हालांकि तब शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा नहीं हुई थीं और न ही शिवसेना में दोफाड़ हुई थी. ऐसे में उद्धव, राज के अलावा आदित्य ठाकरे, अमित ठाकरे समेत पूरा कुनबा मैदान में है.
पुणे महानगर पालिका (PMC)
महाराष्ट्र में पुणे महानगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने पिछले साल दबदबा कायम रखा है. पुणे निकाय चुनाव में 2017 में बीजेपी ने अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था. उसने 162 में से 97 सीटें जीती थीं. जबकि एनसीपी (विभाजन के पहले) को 39 सीटें और शिवसेना को 10 सीटें मिली हैं.कांग्रेस को 9 और मनसे को दो सीटें मिली हैं. पुणे को महाराष्ट्र का एजुकेशन और आईटी हब कहा जाता है. फडणवीस सरकार में एनसीपी अजित पवार गुट यहां शरद पवार गुट के साथ चुनाव लड़ रहा है.
ठाणे महानगर पालिका (TMC)
शिवसेना शिंदे गुट के लिए ठाणे महानगर पालिका का चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है. शिवसेना का झंडा और सिंबल लेकर चल रहे शिंदे पर उद्धव ठाकरे के मुकाबले नाक का सवाल है. शिंदे के गृह क्षेत्र में शिवसेना के दोनों गुटों में सीधी टक्कर देखी जा रही है.
Maharashtra Election 2026
नागपुर महानगर पालिका (NMC)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर गृह नगर है. नागपुर विदर्भ का सबसे बड़ा शहरी इलाका है.ये आरएसएस का गढ़ भी है और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यहां से सांसद हैं.
- मुंबई (BMC) : 227 सीटें :114
- पुणे (PMC) : 174 :88
- पिंपरी चिंचवड़ : 139 :70
- ठाणे (TMC): 142 : 72
- नाशिक(NMC) : 133 : 67
- नागपुर (NMC) : 156 :79
- नवी मुंबई (NMMC): 122 : 62
- छत्रपति संभाजीनगर: 115 सीटें
- नागपुर: 151 सीटें
- सोलापुर: 102 सीटें
- नवी मुंबई: 111 सीटें
- वसई विरार: 115 सीटें
- मीरा-भयंदर: 95 सीटें
- कल्याण-डोंबिवली: 122 सीट
- भिवंडी-निजामपुर: 90 सीटें
- जालना:65 सीटें
महाराष्ट्र के अन्य नगर निगम
कल्याण-डोंबिवली, औरंगाबाद/छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, सोलापुर और अमरावती जैसे इलाके भी शामिल हैं. अधिकांश नगर निगमों में 50% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। उदाहरण के लिए, पुणे (PMC) में 174 में से 87 सीटें महिलाओं के लिए हैं।
मुंबई में महामुकाबला
मुंबई (BMC) में ही करीब 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं.इस बार मुकाबला महायुति (BJP, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP-अजित पवार) और महाविकास अघाड़ी (शिवसेना-UBT, कांग्रेस, NCP-शरद पवार) के बीच है. मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे (MNS) के बीच नया गठबंधन की भी पहली परीक्षा होगी.
महाराष्ट्र में कहां-कहां निकाय चुनाव
अकोला नगर निगम
अमरावती नगर निगम
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम
चंद्रपुर नगर निगम
धुले नगर निगम
जलगांव नगर निगम
लातूर नगर निगम
मालेगांव नगर निगम
मीरा भायंदर नगर निगम
नागपुर नगर निगम
नांदेड़ वाघाला नगर निगम
नाशिक नगर निगम
पनवेल नगर निगम
परभनी नगर निगम
पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम
पुणे नगर निगम
सांगली-मिराज नगर निगम
सोलापुर नगर निगम
ठाणे नगर निगम
उल्हासनगर नगर निगम
वसई विरार नगर निगम














