शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल के भागने का दावा, VIDEO में 'पति' बोला- अजमेर में तलाश कर रहा

महाकुंभ वायरल गर्ल ने मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. इसके बाद उसके परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद’ का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाकुंभ वायरल गर्ल के भागने का दावा

प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर हर दिन नई-नई बात सामने आ रही है. बीते दिनों शादी करने के बाद से वायरल गर्ल अपनी निजी जिंदगी और अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. अब महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर एक नया दावा सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में एक युवक खुद को महाकुंभ वायरल गर्ल का पति बताते हुए कह रहा है कि वह उसे छोड़कर भाग गई है. जिसकी तलाश के लिए वह राजस्थान के अजमेर में भटक रहा है.

लोगों से मदद की अपील की

वायरल वीडियो में युवक खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बताते हुए नजर आ रहा है. वह कहता है कि वह भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया है. महाकुंभ वायरल गर्ल के फरार होने का दावा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, न ही महाकुंभ वायरल गर्ल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है.

केरल में की थी शादी

बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल ने हाल ही में केरल के रहने वाले एक युवक से शादी की थी. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, जहां दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. उधर महाकुंभ वायरल गर्ल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में नाबालिग पाया गया है, जिसके बाद उसकी उम्र को लेकर उठा विवाद और गहरा गया है. इस खुलासे के सामने आने के बाद घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी ‘अमान्य' करने की मांग की. 

परिजनों ने शादी को बताया लव जिहाद

मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल के परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद' का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है. आयोग द्वारा गठित जांच समिति के निष्कर्षों का हवाला देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले महीने केरल में महाकुंभ वायरल गर्ल की अंतरधार्मिक शादी 'लव जिहाद' का मामला था और इसमें कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. 

Advertisement

महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ FIR

आयोग ने 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के निवासी प्रथम दुबे से शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति का गठन किया था. समिति को जांच करनी थी कि वह नाबालिग है कि नहीं और साथ ही यह भी कि कहीं उसका शोषण तो नहीं किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर महेश्वर में महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ कथित अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि केरल में उनकी शादी 'लव जिहाद' का मामला है और महाकुंभ वायरल गर्ल को घर वापस लाया जाना चाहिए. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections Breaking News: फालता में कल पुनर्मतदान नहीं | Mamata Banerjee | Exit Poll Results