मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री ने तिरंगे की डोरी खींची, वह बिना फहराए नीचे आ गया

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम में हुई घटना को केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रशासन की चूक बताया

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
डिंडोरी में तिरंगा खंबे से नीचे आने के बाद उसे ठीक करके फहराया गया.
भोपाल:

मध्यप्रदेश के डिंडोरी (Dindori) जिले में तिरंगा (Tricolor) फहराने के दौरान नीचे आ गया. तिरंगे को लेकर ध्वज संहिता का ध्यान नही रखा गया. यह वाकया तब हुआ जब केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते (Faggan Singh Kulaste) तिरंगा फहरा रहे थे. बिना फहराए डोरी खींचते ही नीचे आने के बाद तिरंगे को सही करके फहराया गया. केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इसे प्रशासन की चूक बताया है.

केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हर घर तिरंगा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे डिंडोरी पहुंचे थे.  

डिंडोरी जिला प्रशासन हर घर तिरंगा कार्यक्रम को कितनी संजीदगी से ले रहा है इसका अंदाजा शनिवार को हुई घटना को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है. इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते तिरंगा फहराने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन तिरंगा बिना फहराए ही नीचे आ जाता है. इसके बाद आनन फानन में तिरंगे को सही करके दोबारा फहराया जाता है. 

यह वाकया कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर रानी दुर्गावती चौक पर हुआ. यहां तमाम अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे का अपमान हुआ. इसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और नगर परिषद के जिम्मेदारों पर इसका ठीकरा फोड़ दिया गया. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम की व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई थी. केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से जब मीडिया ने तिरंगे के अपमान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने इसे प्रशासनिक चूक बताया.

Featured Video Of The Day
Anant Singh Bail News: बाहुबली JDU विधायक को दुलारचंद यादव हत्या के केस में High Court से मिली जमानत
Topics mentioned in this article