LPG पर राहुल ने सरकार को घेरा तो केंद्रीय मंत्री बघेल ने किया पलटवार, कहा- विपक्ष फैला रहा है भय और भ्रम...

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश के नागरिकों को किसी तरह की होर्डिंग से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में अक्सर लोग अनावश्यक भंडारण करने लगते हैं, लेकिन जिम्मेदार नागरिकों को ऐसा नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध के कारण LPG की सप्लाई पर असर पड़ने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है.
  • राहुल ने मकर द्वार पर LPG की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.
  • केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने कहा कि देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मध्य पूर्व एशिया में जारी युद्ध की वजह से देश में LPG की सप्लाई पर असर पड़ने के मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है. गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी LPG के पोस्टर और बैनर लेकर मकर द्वार पर बैठे कांग्रेस सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए. इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “दुनिया तेज़ी से बदल रही है. संकट हमारे दरवाज़े पर है. अगर सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो LPG, पेट्रोल और डीज़ल करोड़ों भारतीय परिवारों के लिए बड़ी समस्या बन जाएंगे.

राहुल के बयान पर भारत सरकार ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने NDTV से कहा, “राहुल गांधी LPG के मसले पर प्रदर्शन करके देश में भ्रम, भय और भगदड़ की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. देश में LPG का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्थिति स्पष्ट कर दी है.”

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि देश के नागरिकों को किसी तरह की होर्डिंग से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि संकट की स्थिति में अक्सर लोग अनावश्यक भंडारण करने लगते हैं, लेकिन जिम्मेदार नागरिकों को ऐसा नहीं करना चाहिए.

सरकारी तेल कंपनी BPCL ने गुरुवार को बयान जारी करते हुए कहा, “घरेलू LPG की उपलब्धता को लेकर चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है, जिससे घरेलू उपयोग के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं है. सही और सटीक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें.”

Advertisement

पाइप्ड नेचुरल गैस की सप्लाई को लेकर बढ़ती चिंता पर IGL ने भी अपने ग्राहकों को संदेश भेजा:
“आपकी ऊर्जा ज़रूरतें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं. IGL आपके रसोईघरों के लिए घरेलू PNG और आपके वाहनों के लिए CNG की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहा है. उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है और हम ग्राहक सेवा को अपने हर प्रयास का केंद्र बिंदु बनाए हुए हैं.”

ये भी पढ़ें :  LPG में दिक्कत, लेकिन PNG में क्यों नहीं? इस सवाल के जवाब में छिपा है समस्या का समाधान

Advertisement
Featured Video Of The Day
US vs Iran War Update: ईरान ने रोके अमेरिका के जहाज, लेकिन इस वजह से भारत को दिया Safe Passage |
Topics mentioned in this article