20 days ago
नई दिल्ली:

झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत सरकार ने 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था. राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में कहा, ‘‘ मैं सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट रखता हूं.''किशोर ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग.. गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा. 

इधर दिल्ली के एआई समिट में बवाल मचाने वाले इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उदय भानु की आज कोर्ट में पेशी भी हुई जहां पुलिस ने अपनी ओर से इस मामले में कई दलीलें भी रखीं. बता दें कि उदय भानु वही शख्स हैं जिन्होंने एआई समिट वाली जगह पर शर्टलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया था. 

LIVE Updates: 

Feb 24, 2026 21:23 (IST)

DGCA की एयरलाइंस को दोटूक, सेफ्टी के लिए उठाए ये 7 कदम

 देश में बढ़ती एविएशन घटनाओं और हादसों को देखते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सख्त रुख अपनाया है. डीजीसीए ने सभी गैर-नियमित विमान संचालकों  के साथ एक हाई-लेवल मीटिंग कर साफ कर दिया है कि सुरक्षा सबसे ऊपर रहनी चाहिए. साथ ही सेफ्टी स्टैंडर्ड पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति लागू करते हुए 7 नए बड़े कदम उठाए हैं. डीजीसीए ने पिछले 10 सालों के विमान हादसों की स्टडी के बारे में बताया. रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर दुर्घटनाएं तकनीकी खराबी से ज्यादा मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के उल्लंघन, उड़ान की खराब योजना और पायलटों की कम ट्रेनिंग की वजह से हुईं हैं.

Feb 24, 2026 19:57 (IST)

पुष्पा भी फेल! बिहार में होली से पहले ट्रेन से शराब तस्करी की निंजा टेक्निक, ठिकाना भी ऐसा कोई सोच नहीं सकता, VIDEO | Bihar Liquor Smuggling Viral Video Wine Bottles Hidden under Train Coach, Detected at Katihar Junction

लाल चंदन की तस्करी पर बनी फिल्म पुष्पा में तस्करी के कई अनोखे तरीके दिखाए गए हैं. फिल्म में दिखाया गया है कि दूध के टैंकर से लाल चंदन की लकड़ी की तस्करी हो रही थी. लेकिन बिहार में शराब की तस्करी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर लोग कह रहे हैं यहां तो पुष्पा भी फेल है.

Feb 24, 2026 19:27 (IST)

किसी का तकिये से गला घोंटा, एक ने फांसी लगाई, डरा रही हैदराबाद में सुसाइड पैक्ट की कहानी! | Hyderabad triple suicide 3 members of family committed suicide in Hyderabad Amberpet area

Hyderabad Triple Suicide :   पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार व्यापार में हुए नुकसान और कर्ज के बोझ से परेशान था. बताया जा रहा है कि परिवार अंबरपेट में एक होटल चला रहा था और आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था.

Feb 24, 2026 14:54 (IST)

भोजशाला में मंदिर के सबूत, ASI रिपोर्ट में भगवान शिव समेत कई मूर्तियों का खुलासा

भोजशाला विवाद में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने एएसआई (ASI, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) की रिपोर्ट पर दोनों पक्षों से दो हफ्तों में आपत्तियां दर्ज कराने का निर्देश दिया है. बता दें कि ASI 98 दिनों के सर्वेक्षण के बाद तैयार की 10 खंडों में 2089 पन्नों की रिपोर्ट पेश कर चुका है. रिपोर्ट में कई पुरातात्विक और धार्मिक साक्ष्यों का उल्लेख किया गया है. सर्वे रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि परिसर में भगवान शिव, विष्णु, वासुकी नाग, और गणेश सहित कई प्राचीन मूर्तियां और शिल्प मिले हैं, जिनका केमिकल ट्रीटमेंट कर उन्हें वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Feb 24, 2026 13:37 (IST)

पीएम मोदी करेंगे तमिलनाडु का दौरा

पीएम मोदी करेंगे तमिलनाडु का दौरा, एक मार्च को मदुरै जाएंगे प्रधानमंत्री. विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. तमिलनाडु में चुनाव से पहले केंद्र की ओर से बड़ी घोषणाएँ होंगी. 

Feb 24, 2026 12:33 (IST)

झारखंड एयर एम्बुलेंस दुर्घटना : सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया

झारखंड में चतरा जिले के सिमरिया के पास एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 

‘रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा संचालित बीचक्राफ्ट सी90 एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली जा रही थी, तभी सोमवार शाम को यह सिमरिया के जंगली इलाके में स्थित बरियातु पंचायत क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में दो पायलट सहित विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई.

Advertisement
Feb 24, 2026 12:28 (IST)

झारखंड सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट किया पेश

झारखंड सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट मंगलवार को पेश किया.  झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत सरकार ने 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था.

राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में कहा, ‘‘ मैं सदन के पटल पर वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.58 लाख करोड़ रुपये का बजट रखता हूं.’’किशोर ने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग.. गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करेगा. 

Feb 24, 2026 11:54 (IST)

जयललिता की 78वीं जयंती पर प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवगंत जे जयललिता की 78वीं जयंती पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने जयललिता को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने एक प्रभावशाली नेता और उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में असंख्य लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई. 

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उनका जीवन अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण था. तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने महिला सशक्तीकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए कल्याणकारी शासन का नेतृत्व किया. वह करुणामयी और निर्णायक दोनों थीं.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर कहा कि गरीबों के कल्याण और महिला सशक्तीकरण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के माध्यम से उन्होंने तमिलनाडु के विकास को नया रूप दिया और यह सुनिश्चित किया कि शासन पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. 

Feb 24, 2026 10:12 (IST)

उन्नाव में पिता-पुत्री ने मालगाड़ी के आगे कूदकर की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में पिता-पुत्री ने मालगाड़ी के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.  गंगाघाट थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब पौने नौ बजे कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर शुक्लागंज क्षेत्र में सहजनी फाटक के पास की है. 

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मालगाड़ी को आता देख यश गुप्ता (45) और उनकी 14 वर्षीय बेटी ने रेलवे लाइन पर छलांग लगा दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. 

Feb 24, 2026 09:48 (IST)

चंडीगढ़ में मनरेगा को लेकर कांग्रेस करेगी विरोध प्रदर्शन

मनरेगा समेत कई मुद्दों को लेकर किया कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ में मंगलवार से विरोध प्रदर्शन करेगी. सुबह 10 बजे प्रदर्शन की शुरुआत होगी. हरियाणा विधानसभा में  प्रतिपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के सभी विधायक प्रदर्शन में शामिल होंगे. 

Advertisement
Feb 24, 2026 09:02 (IST)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे अर्जुन की शादी का दिया न्योता

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके घर 'नंदनवन' पर खास मुलाकात की. इस मौके पर सचिन की पत्नी अंजलि तेंदुलकर भी उनके साथ नजर आईं. दरअसल, सचिन एकनाथ शिंदे को अपने बेटे अर्जुन की शादी का न्योता देने पहुंचे थे. सचिन ने मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री संग कई मुद्दों पर भी चर्चा की.

एकनाथ शिंदे ने सचिन तेंदुलकर को सरकार के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ने सचिन को शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया. 

Feb 24, 2026 08:14 (IST)

सेवा तीर्थ में मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज

मोदी कैबिनेट की मंगलवार सुबह ग्यारह बजे बैठक बुलाई गई है। नए प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में यह पहली बार होगी. 13 फरवरी को साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय इमारत में आखिरी बार बैठक हुई थी. उसी दिन प्रधानमंत्री कार्यालय नए भवन सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया था. 

Advertisement
Feb 24, 2026 08:13 (IST)

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक मॉल की पार्किंग में मिला शव

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक मॉल की पार्किंग में मिला शव. मॉल की पार्किंग में खड़ी कार में मिला शव. ड्राइवर की मौत दम घुटने से हुई है या उसे अटैक आया,  पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगा. 

Featured Video Of The Day
Iran Attack Israel | Trump | Mojtaba Khamenei ने जंग के बीच उतारे AI सैनिक, Trump को लगा झटका!
Topics mentioned in this article