पाकिस्तान का भगोड़ा मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता...कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना पर बोले लॉरेंस बिश्नोई के वकील

मंदिर से निकलते ही लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग हुई, जिसमें उनके साथी संदीप के कंधे में गोली लगी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर कश्मीरी गेट ISBT के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना हुई
  • फायरिंग के दौरान कार में पांच लोग मौजूद थे, जिसमें पीछे की सीट पर बैठे संदीप के कंधे में गोली लगी थी
  • वकील ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर शहज़ाद भट्टी और जीशान सिद्दीकी से धमकी मिली थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हुई फायरिंग की घटना पर उनका बयान सामने आया है. वकील ने बताया कि वह बीती शाम मंदिर से बाहर निकले ही थे कि उनकी गाड़ी पर अचानक गोलियां चलनी शुरू हो गईं. घटना के दौरान कार में पांच लोग मौजूद थे. हमले के बाद उन्होंने बिना पीछे मुड़े गाड़ी तेज़ी से भगा दी और सीधे सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पहुंचे.

फायरिंग के दौरान पीछे की सीट पर बैठे संदीप के कंधे में गोली लग गई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. संदीप का फिलहाल ऑपरेशन चल रहा है. वकील ने दावा किया कि उनके ऊपर हमले की इनपुट पहले से थी और उन्हें हाल ही में सोशल मीडिया पर शहज़ाद भट्टी और जीशान सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर धमकी दी थी.

वकील ने शहज़ाद भट्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “वो घटिया आदमी है… मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. वो लोग पाकिस्तान का भगोड़ा है. मेरे साथ भगवान हैं, मेरा कुछ नहीं कर पाएगा.” उन्होंने सवाल उठाया कि इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने क्यों नहीं ली. उन्होंने कहा कि शायद हमलावरों को शर्म आ रही होगी कि उन्होंने भगवान के मंदिर के बाहर हमला किया. वकील ने बताया कि वह और उनकी पत्नी रजनी खत्री, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े लगभग सभी केस देख रहे हैं. उनका कहना है कि हमले के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क की सक्रियता हो सकती है, लेकिन वह किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं.

कब और कहां हुई थी घटना?

राजधानी दिल्ली के सुरक्षा घेरे को ठेंगा दिखाते हुए बेखौफ बदमाशों ने कश्मीरी गेट ISBT जैसे व्यस्त इलाके में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. यहां कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एक वकील की गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई. सरेराह हुई इस गोलीबारी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है. फिलहाल, पुलिस हमलावरों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि ताबड़तोड़ फायरिंग के कारण वकील की कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया है. इस हमले में गाड़ी के अंदर बैठा शख्स घायल भी हुआ है, हालांकि राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को दिल्ली के एक व्यस्त और बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया.

ये भी पढ़ें-: लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग, दिल्ली के ISBT के पास हुई घटना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ali Larijani की मौत के बाद गुस्से में ईरान, हमले किए तेज | Iran Israel War | US Iran War | BREAKING
Topics mentioned in this article