Kashmir Gas Shortage: कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा जिले के डायवर लोलब (Diver Lolab) से एक डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में खाड़ी देशों में बढ़ रहे तनाव के चलते रसोई गैस (LPG) और पेट्रोलियम से लोगों को परेशानी का सामना कर रहा है. जहां एक ओर सरकार दावा कर रही है कि रसोई गैस (LPG) और पेट्रोलियम उत्पादों की देश में कोई कमी नहीं है, वहीं राज्यों से आ रही कुछ तस्वीरें स्थिति को सोचने पर मजबूर कर दे रही है. ताजा मामला कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा का है जहां लोग सड़कों पर खाली सिलेंडर सिर और कंधों पर ढोकर गैस गाड़ी का पीछा करने को मजबूर हैं.
US-इज़राइल के इरान के बीच तनाव ने बढ़ाई मुश्किलें
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और आदमी कंधों पर खाली सिलेंडर को ढोकर गैस गाड़ी के पीछे बेतहाशा दौड़ रहे हैं. वीडियो में वेस्ट एशिया में ईरान के साथ US-इज़राइल के इरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से लोगों के सामने आ रही मुश्किलों को दिखाया गया है, जिससे LPG और पेट्रोल की सप्लाई चेन पर असर पड़ा है. इससे राज्य के लोगों के लिए बहुत बुरी हालत हो गई है, हालांकि सरकार का कहना है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है.
सिलेंडर कंधे पर लादकर गाड़ी का पीछा करते हुए लोग
Photo Credit: NDTV
सिलेंडर के पीछे भागते लोग
25 किलोमीटर दूर स्थित जिला मुख्यालय से सटे डायवर लोलब में यह स्थिति गैस की आपूर्ति में देरी के कारण देखने को मिली है. इस हालात ने न केवल प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि लोगों की आर्थिक और मानसिक पीड़ा को भी उजागर कर दिया है. क्योंकि बिना गैस और ईधन के लोग का जीवनायपन करना मुश्किल हो जाएगा. लोग अपने कंधों पर गैस के सिलेंडर उठाकर बेतहाशा गैस गाड़ी के पीछे भागे चले जा रहे. इतना नहीं इस भीड़ में बढ़े , बच्चे , महिलाएं और पुरूष सभी शामिल है. गैस की कमी से हो रही मुश्किल इनके इन हालातों से पूरी तरह से ब्यान हो रही है.
पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव से उपसा गैस संकट
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे तनाव के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। हालांकि सरकार का कहना है कि स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि गैस एजेंसियों द्वारा तय रोस्टर का पालन नहीं किया जा रहा है. स्थानीय निवासी सूरज नजीर ने बताया कि गैस की गाड़ी तय समय से कई दिन की देरी से पहुंच रही है. लोग कई दिनों से चूल्हे के लिए गैस के इंतजार में थे. जब गाड़ी आई, तो अफरातफरी मच गई और हर कोई अपने घर का चूल्हा जलाने के लिए गाड़ी के पीछे दौड़ने लगा.
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की भारी किल्लत
Photo Credit: NDtv
कालाबाजारी रोकने के गाड़ियों के साथ पुलिस की होगी तैनाती
हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने रसद विभाग के साथ मिलकर अब सख्त निर्देश जारी किए हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल पर ही रिफिलिंग की जाएगी. भीड़ को नियंत्रित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए अब गैस सप्लाई गाड़ियों के साथ पुलिस तैनात की जा रही है.
स्टॉक की कोई कमी नहीं- सीएम ओमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री ओमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि स्टॉक की कोई कमी नहीं है. लेकिन बड़ीबेर लोलब में 18 मार्च को हुए सड़क जाम और हालिया वायरल वीडियो यह साबित करते हैं कि लोगों के मन में स्टॉक खत्म होने का डर घर कर गया है। इसी दहशत में लोग 'पैनिक बाइंग' ) कर रहे हैं, जिससे अफरातफरी का माहौल बना हुआ है.
यह भी पढ़ें; जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक तेल सप्लाई की क्या हालत, राज्यों के सीएम और मंत्रियों ने खुद बता दी हकीकत














