- पटना कोचिंग फायरिंग केस में FIR के 24 घंटे बाद भी खान सर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है.
- इससे ज्ञानबिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस-प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए.
- दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दोनों कोचिंग संचालकों के बीच समझौते की पहल की है.
Khan Sir Case: कोचिंग सेटर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में चर्चित शिक्षक खान सर को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है. खान सर पर FIR दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीती रात दबिश दी थी. लेकिन अभी तक खान सर पुलिस की पकड़ से दूर हैं. खान सर कहां है? इस पर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. कुछ लोगों का कहना है कि खान सर कोचिंग सेंटर में ही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि खान सर कही और चले गए है. दूसरी तरफ खान सर की कोचिंग सेंटर के पास इस समय हालात सामान्य है. कोई भीड़-भीड़ नहीं है.
ज्ञानबिंदु कोचिंग ने टीचर ने गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल
खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए. वरुण ने कहा, "प्रशासन तत्परता नहीं दिखा रहा. रौशन आनन्द की गिरफ्तारी तुरंत हुई, खान सर की गिरफ्तारी में देरी हो रही है. प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा फिर से सड़कों पर उतरेंगे.
तुम गोली चलाओ, हम देख लेंगे... गार्ड के इस बयान से फंसे खान सर
उल्लेखनीय हो कि खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.
रात में 5 बार कोचिंग पर पहुंची पुलिस जीप, जमे रहे स्टूडेंट
जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग समय पर खान सर की कोचिंग में पहुंची. लेकिन हर समय कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स की भीड़ जुटी रही. पुलिस इन छात्रों से वहां से हटने की अपील भी करती रही. लेकिन छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे.
आज भी चल रही खान सर की क्लास
पुलिस गाड़ी से यह बार-बार अनाउंस किया गया कि हट जाइए, लौट जाइए, लेकिन स्टूडेंट्स रातभर डटे रहे. शुक्रवार रात की तनातनी के बाद शनिवार को भी माहौल बिगड़ने की आशंका थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य रही. खान सर से पढ़ाई करने वाले छात्रों को यह मैसेज भी गया कि सर आज क्लास लेंगे.
पूरे मामले पर खान सर की प्रतिक्रिया का इंतजार
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार भी खान सर की क्लास चली. उनके कोचिंग के पास पढ़ने वाले छात्र भी नजर आए. पुलिस या बाहरी छात्रों की भीड़ नजर नहीं आ रही. FIR और गिरफ्तारी की लटक रही तलवार के बीच खान सर की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
खान सर पर नॉन बेलेबल चार्ज
खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है. इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. खास बात यह है कि इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है. शुक्रवार को लॉ-एंड-ऑर्डर को लेकर IG ऑफिस में पुलिस की हाई लेवल मीटिंग हुई. पुलिस ने छात्रों से अपील की थी कि वो किसी कोचिंग सेंटर के बहकावे में ना आएं.
पप्पू यादव ने दोनों संस्थानों में समझौते की पहल की
इस बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दोनों संस्थानों के बीच समझौते की पहल की है. पप्पू यादव ने कहा, 'दोनों संस्थानों (खान सर और ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद) के छात्र टॉप कर रहे हैं. लोगों का विश्वास बढ़ रहा है. छोटे दुकानदार जिनकी दुकान बंद हो गई, वह मामले को और तूल दे रहे हैं. कोई किसी को कोचिंग माफिया कह रहा है, लेकिन इस तरह के आरोपों से समस्या का समाधान नहीं होगा. यह विवाद किस चीज़ का है? रोशन सर अपने रास्ते पर हैं. इन लोगों को झूठ का सहारा क्यों लेना पड़ा? सच के रास्ते पर चलिए. झूठ को खत्म करिए..."
यह भी पढ़ें - 'शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड', खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल
यह भी पढ़ें - देवरिया में जन्मे खान सर के दिल्ली, UP, बिहार में सेंटर, कितनी है कोचिंग फीस? जानें कौन-कौन से कोर्स कराते हैं