केरल के शख्स ने खुद को वंदे भारत एक्सप्रेस के शौचालय में किया बंद, जबरन निकाला गया बाहर

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था और उनसे बचने की कोशिश करते हुए वह शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया.

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पालक्कड़ (केरल):

वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार को एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में एक व्यक्ति केरल के कासरगोड जिले में ट्रेन में सवार हुआ और शौचालय के भीतर खुद को बंद कर लिया. यह व्यक्ति शौचालय से बाहर निकलने को ही राजी नहीं था. हालांकि, उसे बाद में जबरन बाहर निकाला गया. रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के यहां शोरनूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया. टीवी चैनल पर दिखाए गए घटना के फुटेज के अनुसार, लाल धारीदार टी-शर्ट पहने उस व्यक्ति को जब शौचालय से बाहर निकाला गया तो वह डरा हुआ लग रहा था. बाद के फुटेज में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारी स्टेशन पर उससे पूछताछ करते हुए दिखे.

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि शुरू में उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह महाराष्ट्र से है और हिंदी में बात कर रहा था, लेकिन बाद में उसने कहा कि वह कासरगोड से है. व्यक्ति की पहचान अभी तक सुनिश्चित नहीं की जा सकी है. अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति के पास टिकट भी नहीं था.

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने आरपीएफ को यह भी बताया कि कोई उसका पीछा कर रहा था और उनसे बचने की कोशिश करते हुए वह शौचालय में घुस गया और खुद को उसमें बंद कर लिया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि जब ट्रेन कन्नूर और कोझिकोड स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ और अन्य अधिकारियों के कहने के बावजूद वह शौचालय से बाहर नहीं निकला.

यह भी पढ़ें -
-- भारत-अमेरिका के बीच मित्रता दुनिया के भले के लिए : PM मोदी ने दिया बाइडेन के Tweet का जवाब
-- हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण दो की मौत, दिल्ली में एक की जान गई, MP में क्या हैं हालात?

Advertisement
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
ईरान ने इजरायल पर किया डायरेक्ट अटैक, मिसाइल अटैक के बाद Tel Aviv में बड़े धमाके | Iran Israel War
Topics mentioned in this article