Kerala Exit Poll LIVE: केरल में LDF और UDF में कांटे की टक्कर, कौन जीतेगा बाजी? थोड़ी देर में एग्जिट पोल

Kerala Exit Poll Result LIVE: केरल विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा? LDF और UDF में कांटे की टक्कर, बीजेपी कैसा प्रदर्शन करेगी? एग्जिट पोल जानिए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kerala Exit Poll Results 2026 LIVE: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल जारी होंगे. इस बार केरल में LDF और UDF में कांटे की टक्कर है. राज्य में एक ही चरण में सभी 140 सीटों पर मतदान हुआ था. इस चुनाव का रिजल्ट 4 मई को जारी होगा. पिछले विधानसभा चुनाव में जिस तरह पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट गठबंधन (LDF) ने फिर से सत्ता हासिल की थी, उसने केरल के चुनावी इतिहास को बदल दिया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 4 मई को नतीजों में फिर से विजयन सरकार हैट्रिक लगा पाएगी या फिर कांग्रेस गठबंधन वाला UDF वापसी करेगा. नतीजों से पहले आज शाम 5 बजे से एग्जिट पोल जारी होंगे. एग्जिट पोल से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानिए.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केरल में 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 78.27 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 74.06 फीसदी मतदान से अधिक है.

केरल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या रहा था रिजल्ट?

  • LDF ने 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था.
  • UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.
  • NDA अपना खाता खोलने में विफल रही थी.
  • बहुमत का जादुई आंकड़ा: 71 सीटें

पिछले चुनाव के एग्जिट पोल में क्या थे आंकड़े?

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में रिकाॅड तोड़ मतदान जारी, 3 बजे तक 78.7% मतदान | Breaking News