केरल में डेंटल स्टूडेंट की मौत कैसे हुई? मरने से पहले दोस्तों को मैसेज भेजकर फैकल्टी पर लगाए थे ये आरोप

कन्नूर डेंटल कॉलेज के एक छात्र की 10 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अपनी मौत से पहले उसने कॉलेज के कुछ प्रोफेसर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सांकेतिक तस्वीर.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • केरल के डेंटल कॉलेज के छात्र नितिन राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की पुलिस ने जांच शुरू की है
  • छात्र के परिवार ने कॉलेज के कुछ फैकल्टी सदस्यों पर भावनात्मक उत्पीड़न और शारीरिक धमकियों का आरोप लगाया है
  • कॉलेज प्रशासन ने डेंटल एनाटॉमी विभाग के प्रमुख और एक एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कन्नूर:

केरल के कन्नूर डेंटल कॉलेज के फर्स्ट ईयर के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने कॉलेज के कुछ फैकल्टी मेंबर के खिलाफ जांच शुरू की है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. छात्र के माता-पिता और मित्रों ने फैकल्टीज पर भावनात्मक उत्पीड़न के आरोप लगाया था, जिसके बाद चक्करक्कल पुलिस ने जांच शुरू की है. अभी तक पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है.

छात्र की पहचान तिरुवनंतपुरम निवासी नितिन राज आर.एल. (22) के रूप में हुई है जो यहां अंजराकांडी स्थित कॉलेज में बीडीएस फर्स्ट ईयर का छात्र था. पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल की दोपहर राज इमारत से गिरने के बाद मेडिकल कॉलेज ब्लॉक के पास गंभीर रूप से घायल हालत में मिला था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

कॉलेज के दो प्रोफेसर सस्पेंड

घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक आंतरिक जांच शुरू की और शनिवार को ‘डेंटल एनाटॉमी' विभाग के प्रमुख एम. के. राम और एसोसिएट प्रोफेसर के. टी. संगीता नाम्बियार को निलंबित कर दिया.

यह भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश : शादी से इंकार करने पर घर में घुसकर कर दी 16 वर्षीय छात्रा की हत्या, पूरे इलाके में दहशत

Advertisement

राज ने मैसेज भेजकर लगाया था आरोप

पुलिस के अनुसार, राज ने अपने दोस्तों को एक ऑडियो संदेश भेजकर फैकल्टीज पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था. उसने बताया था कि उसे परीक्षा में नंबर कम देने जैसे नुकसान पहुंचाने और शारीरिक हमले की धमकियां दी जा रही थीं.

चक्करक्कल थाने के अधिकारियों के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है और डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, साथ पढ़ने वाले छात्रों, कॉलेज प्रशासन और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः जहानाबाद हॉस्टल में 5 साल के मासूम की मौत मामले में FSL ने खंगाला कोना-कोना, खून लगा ब्लेड हुआ बरामद

पिता ने भी लगाया था आरोप

राज के पिता राजन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को सांवले रंग और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के कारण भावनात्मक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

उन्होंने कहा, 'मेरे बेटे ने बिना किसी सहारे, कड़ी मेहनत करके योग्यता के आधार पर कॉलेज में दाखिला पाया था, लेकिन उसे जाति और रंग के आधार पर प्रताड़ित किया गया. उसे शैक्षणिक नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं.'

राजन ने बताया कि उन्होंने फैकल्टी मेंबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई है. 

Advertisement

राज की बहन निकिता ने भी आरोप लगाया कि राज ने कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने आरोप लगाया, 'उसे कई बार स्टाफ रूम में बुलाकर प्रताड़ित किया गया. एक बार कक्षा में एक प्रोफेसर ने उसे दूसरे छात्रों के सामने ‘स्लम डॉग' कहकर अपमानित किया.'

संपर्क करने पर कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि दो प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है और वे पुलिस जांच में सहयोग कर रहे हैं. इस बीच राज का शव रविवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके घर लाया गया और दोपहर में अंतिम संस्कार किया जा सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः कॉलेज में खेलते समय छात्र पर गिरा बास्केटबॉल स्टैंड, सिर में गंभीर चोट लगने से स्टूडेंट की मौत

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon | PAK में डील होगी या जंग भड़केगी? |Iran US Ceasefire