केरल में आर्थिक समस्याओं के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

केरल में एक ही परिवार के तीन लेागों ने आत्‍महत्‍या कर ली. परिवार वित्तीय समस्‍याओं से जूझ रहा था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. (प्रतीकात्‍मक)
तिरुवनंतपुरम :

केरल (Kerala) के नेय्याट्टिनकारा में कथित रूप से वित्तीय समस्याओं के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि नेय्याट्टिनकारा निवासी मणिलाल (52), उनकी पत्नी स्मिता (45) और उनके बेटे अभिलाल (22) को स्थानीय लोगों ने रविवार रात बेहोशी की हालत में पाया.

परिवार ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को यह जानकारी दी थी कि वह अपनी जान देने जा रहे हैं.

परिवार ने दोस्‍तों को इस बारे में बताया था  

पुलिस ने कहा, "परिवार ने अपने कुछ दोस्तों को अपने इस अतिवादी कदम के बारे में बताया था. सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद सहित रिश्तेदार घर पहुंचे, लेकिन उन्हें बेहोश पाया."

पुलिस ने बताया कि परिवार के तीनों सदस्यों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

ये भी पढ़ें :

* हरियाणा के सोहना में बीटेक छात्र ने सोसायटी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की
* सुशांत सिंह राजपूत के घर पर राम भजन गाती दिखीं अदा शर्मा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल, सफेद रंग में रंगा पूरा घर
* पुणे पोर्शे हादसा : नाबालिग के पिता और दादा सहित पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | देर रात Tehran पर America, इजरायल ने जमकर बरसाए बम | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article