शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी, कर्नाटक के बागलकोट में किसने भड़काई हिंसा

Karnataka Shivaji Jayanti Stone Pelting: बागलकोट में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने शांत कराया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के बागलकोट जिले में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे
  • पत्थरबाजी मस्जिद के पास हुई, जिससे तनाव उत्पन्न हुआ और पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति नियंत्रित की
  • जुलूस में शामिल युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया, पुलिस ने उन्हें समझाकर इलाका खाली कराया, अतिरिक्त बल तैनात किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बागलकोट:

Karnataka Stone Pelting: कर्नाटक के बागलकोट जिले के किला ओनी इलाके में शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद शहर में तनाव फैल गया. शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान कथित तौर पर पत्थर फेंके गए. इनमें से कुछ पत्थर मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी लगे. बताया जा रहा है कि एसपी की वर्दी पर खून के धब्बे भी देखे गए. घटना कथित तौर पर एक मस्जिद के पास हुई. इसके बाद कुछ कहासुनी हुई, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. 

सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतरे लागे

पत्‍थरबाजी के बाद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया, भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया. घटना के बाद, जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया. पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर तितर-बितर किया और इलाका खाली कराया. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

पत्‍थरबाजों को करो गिरफ्तार, वरना...

पुलिस का कहना है कि स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण है. हालांकि, हिंदू कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी में शामिल लोगों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बागलकोट बंद का आह्वान करेंगे. मामले को बढ़ता देख पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है. अतिरिक्‍त पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके.

बेलगावी में भी बवाल 

वहीं, बेलगावी जिले में शरारती तत्वों ने संगोली रायन्ना की प्रतिमा को खराब कर दिया. इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई है. बेलगावी के माछे गांव में स्थित संगोली रायन्ना की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने कथित तौर पर काली स्याही पोत दी. इससे इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस आयुक्त भूषण बोरासे ने घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया. निवासियों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. बता दें कि कन्नड़ कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद ही प्रतिमा स्थापित की गई थी. इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें :- जबलपुर में बवाल, दुर्गा मंदिर के लाउडस्पीकर को लेकर पत्‍थर, मंदिर के सामने है मदीना मस्जिद

Featured Video Of The Day
Stone Pelting in Jabalpur: जबलपुर में बवाल! 2 गुटों में जमकर पथराव #lathicharge #short #viral #ndtv