शाम 7 से 9 बजे तक मोबाइल-टीवी बंद... देश के इन 33 गांवों में अनोखी पहल, जानें क्या है कारण

हावेरी तालुक पंचायत की सभी 33 ग्राम पंचायतों के पंचायत विकास अधिकारियों को ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने का निर्देश दिया है, जिससे यह संदेश गांव के हर व्‍यक्ति तक पहुंच सके.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्‍मक फोटो
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कर्नाटक के हावेरी तालुका की ग्राम पंचायतों में मोबाइल और टीवी शाम 7 से 9 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.
  • इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए ढोल बजाकर सभी 33 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक घोषणाका निर्देश दिया गया है.
  • इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना और उनकी परीक्षा में सुधार लाना है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

छात्रों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कर्नाटक में एक अनोखी पहल की गई है. इसके तहत हावेरी तालुका की ग्राम पंचायतों के गांवों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्‍य से रोजाना शाम 7 बजे से 9 बजे तक मोबाइल फोन और टेलीविजन बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू करवाने के लिए पारंपरिक तरीके का सहारा लेने का निर्णय लिया गया है, जिसके तहत ढोल बजाकर गांवों में सार्वजनिक घोषणा की जाएगी. 

हावेरी की सभी 33 ग्राम पंचायतों के पंचायत विकास अधिकारियों को ढोल बजाकर सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने का निर्देश दिया है, जिससे यह संदेश गांव के हर व्‍यक्ति तक पहुंच सके.

ये भी पढ़ें: पहले जोड़े हाथ, फिर 17वीं मंजिल से लगा दी छलांग, सोलापुर के मशहूर बेकरी मालिक ने दी जान

छात्रों की पढ़ाई के मद्देनजर उठाया कदम

दसवीं और अन्‍य कक्षाओं की परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, लेकिन बहुत से छात्र घंटों मोबाइल और टेलीविजन में व्‍यस्‍त हैं, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: मुंबई में दिव्यांग युवती से रेप पर बड़ा खुलासा,17 लोगों के DNA टेस्ट हुए,पिता ही निकला रेपिस्ट

दसवीं परीक्षा परिणाम बेहतर करने की कोशिश

इस अनोखी पहल का उद्देश्‍य बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के साथ ही एसएसएलसी परिणामों (दसवीं परीक्षा परिणाम) में सुधार लाना है. यही कारण है कि गांवों में शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच मोबाइल फोन और टेलीविजन बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Pakistan में डील होगी या भड़केगी जंग? | Donald Trump
Topics mentioned in this article