कर्नाटक के हावेरी तालुका की ग्राम पंचायतों में मोबाइल और टीवी शाम 7 से 9 बजे तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. इस आदेश को प्रभावी बनाने के लिए ढोल बजाकर सभी 33 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक घोषणाका निर्देश दिया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना और उनकी परीक्षा में सुधार लाना है.