जैसे भूत सवार हो गया हो...बेल्लारी के स्कूल में छात्र ने कई स्टूडेंट्स को रॉड से पीटा, एक की मौत, वॉर्डन को भी नहीं छोड़ा

बेल्लारी में गुरुकुल आवासीय स्कूल में हुई घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. यहां एक स्टूडेंट ने अपने ही साथी छात्रों को पीट दिया. सभी स्टूडेंट रात का भोजन कर सो गए थे.ताक में बैठे छात्र ने पलंग से लोहे की रॉड उठाई और दनादन कई छात्रों की पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बेल्लारी में एक गुरुकुल आवासीय स्कूल में एक छात्र ने रात में साथी छात्रों पर लोहे की रॉड से हमला किया
  • इस हमले में एक छात्र की मौत हुई और आठ अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं
  • घायल छात्रों को बीआईएमएस अस्पताल और ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेल्लारी:

कर्नाटक के बेल्लारी में एक गुरुकुल आवासीय स्कूल में एक चौंकाने वाली घटना हुई है.यहां एक लड़के ने देर रात अपने साथ पढ़ने वाले छात्रों पर हमला कर दिया. इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,यह हमला रात के खाने के बाद हुआ.तब सभी छात्र हॉस्टल में सो चुके थे.लड़के को जैसे भूत सवार हुआ और उसने पलंग से लोहे की रॉड उठाई और बिना सोचे-समझे छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया. 

8 घायल, एक की मौत 

बेल्लारी में गुरुकुल आवासीय स्कूल में हुई घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है. यहां एक स्टूडेंट ने अपने ही साथी छात्रों को पीट दिया. सभी स्टूडेंट रात का भोजन कर सो गए थे. उसी दौरान ताक में बैठे एक छात्र ने पलंग से लोहे की रॉड उठाई और दनादन कई छात्रों की पिटाई कर दी. इस हमले में आठ छात्र घायल हुए हैं.घटना में एक छात्र की मौत भी हो गई. जबकि दो छात्र गंभीर हालत में हैं और छह अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं. 

हास्टल वॉर्डन को भी नहीं बख्शा 

घायल छात्रों को इलाज के लिए बल्लारी बीआईएमएस अस्पताल और ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. आरोपी लड़के ने कथित तौर पर भागने से पहले हॉस्टल वार्डन पर भी हमला किया है. देर रात हुए इस हमले से गुरुकुल परिसर में दहशत फैल गई. पुलिस ने लड़के की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.यह घटना बल्लारी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है और मामले की आगे जांच की जा रही है. 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Hormuz में 2 भारतीय जहाजों पर ईरानी हमला | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article