सड़क पर पत्नी की गला रेतकर हत्या! कर्नाटक के कलबुर्गी में दिल दहला देने वाली वारदात

Kalaburagi Murder Case में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी. आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Kalaburagi Murder Case: कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला सान्वी की उसके पति अक्षय ने कथित तौर पर बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी.

कहां और कैसे हुई वारदात?

यह घटना अफजालपुर ताल्‍लुका के बल्लुरगी गांव के पास हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी को कार में लेकर आया और बीच रास्ते में उसे जबरन उतार दिया. इसके बाद उसने सड़क पर ही धारदार हथियार से उसका गला काट दिया.

वायरल वीडियो ने बढ़ाई सनसनी

स्थानीय लोगों द्वारा मोबाइल से बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में महिला की चीखें सुनी जा सकती हैं, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है. हमले के बाद सान्वी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया.  इस मामले में Afzalpur Police Station में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections: बंगाल चुनाव में महिलाएं बिगाड़ देंगी Mamata Banerjee का खेल?जानिए पूरा समीकरण
Topics mentioned in this article