सावधान! एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, लौटेगी ठंड?

16 February Weathr Update: 17 और 18 फरवरी को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बज्रपात हो सकता है. पहाड़ों पर भी मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
16 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देशभर में फरवरी में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अनुभव होने लगा है, सर्दी जैसे खत्म हो गई है
  • 16 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत में बर्फबारी की संभावना है
  • दिल्ली-एनसीआर में 18 फरवरी को हल्की बारिश और 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा चलने का अनुमान है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ सा है. आधी फरवरी बीती है लेकिन मार्च-अप्रैल वाली गर्मी का ऐहसास होने लगा है.दिन में इतनाी तेज धूप निकल रही है कि गर्म कपड़े तो बदन से  जैसे गायब ही हो गए हैं. यही हाल रहा तो जल्द ही गर्म कपड़े बैग में पैक हो जाएंगे. हालांकि इस बीच मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिकि बनी हुई है. वहीं गर्मी तो कहीं बारिश और बर्फबारी की चेतावनी,ये हाल देश के अलग-अलग राज्यों का है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है.

ये भी पढ़ें- गर्मी के बीच मौसम पलटेगा! महाशिवरात्रि के बाद इन इलाकों में बारिश के आसार, पढ़ें दिल्ली NCR का वेदर अपडेट

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

वहीं 16 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. IMD ने 18 फरवरी के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है. दिल्ली के कई हिस्सों में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान पूरे हफ्ते 5 से 10 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. हालांकि 16 फरवरी को आसमान साफ रहेगा. 18 फरवरी को बादल छाये रह सकते हैं. 

कैसा रहेगा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम?

17 और 18 फरवरी को दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बज्रपात हो सकता है. पहाड़ों पर भी मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. 16  फवरी को उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में  बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है. 17-18 फरवरी तक यह और भी तेज हो सकती है.

कैसा रहेगा यूपी और एमपी का मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 फरवरी से यूपी में भी देखने को मिलेगा. शाम से ही कुछ जगहों पर बाछल छायेरह सकते हैं साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है. इस दौरान डमान और निकोबार आइलैंड्स में भी बारिश के आसार हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
IND vs PAK T20 World Cup 2026 Match Breaking News: Colombo में टीम इंडिया ने पाक को क्या ग़ज़ब धोया!