पॉकेट में प्याज ले जाओ कुछ नहीं होगा... ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला

Jyotiraditya Scindia Video: सिंधिया ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डाला है जहां उन्होंने भीषण गर्मी से बचने का ऐसा आसान तरीका खोज निकाला है जिसे देख आप भी हैरान हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं केंद्रीय मंत्री के पास इस उबाल से बचने का कौन सा खास फॉर्मुला है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
scindia viral video
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूरे भारत में अप्रैल के अंत तक भीषण गर्मी और तापमान आग उगल रहा है
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भीषण गर्मी से बचाव के लिए अपनी जेब में प्याज रखने का सुझाव दिया
  • सिंधिया ने कहा कि वे एसी के बिना भी गर्मी सहन कर लेते हैं, प्याज रखना उनके लिए गर्मी से बचने का एक सरल उपाय है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

दिल्ली से लेकर चेन्नई तक पूरा भारत इस समय भीषण गर्मी से झुलस रहा है. तापमान हाफ सेंचुरी मारने को तैयार है. ये आलम तब है जब अप्रैल भी नहीं बीता है और मई-जून का पूरा महीना बाकी है. दिन में लू के थपेड़े तो गर्म रातों ने जीना मुहाल कर दिया है. इस बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस प्रचंड गर्मी से बचने का गजब नुस्खा निकाला है. सिंधिया ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डाला है जहां उन्होंने भीषण गर्मी से बचने का ऐसा आसान तरीका खोज निकाला है जिसे देख आप भी हैरान हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं केंद्रीय मंत्री के पास इस उबाल से बचने का कौन सा खास फॉर्मुला है.

सिंधिया ने बताया- भीषण गर्मी से बचाएगी ये चीज

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 1 मिनट 23 सेकेंड का वीडियो डाला है. वीडियो में संचार मंत्री ने बताया कि अगर आप अपनी जेब में एक प्याज रखकर बाहर निकलेंगे तो आप इस प्रचंड गर्मी का सामना आसानी से कर लेंगे. सिंधिया ने अपनी बात को  सही साबित करने के लिए खुद की जेब से एक प्याज निकालकर वहां मौजूद लोगों को दिखाया. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में लाखों-करोड़ों की योजनाओं की सौगात के बीच सिंधिया का गर्मी से बचने का ये फॉर्मूला लोगों को काफी पसंद आया.

51 डिग्री में भी पॉकेट में सिर्फ एक प्याज रखो और निकल पड़ो...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उस वीडियो में कहा कि न मेरी गाड़ी में एसी चलती है और न मैं किसी एसी वाले वातावरण में रहता हूं. लोग पूछते हैं आप मई-जून की गर्मी और 51 डिग्री के तापमान में भी कैसे इन सब के बिना रह लेते हैं. सिंधिया ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि चंबल की चमड़ी है थोड़ी मोटी होती है. मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा थोड़ी बूढ़ी है. फिर उन्होंने अपनी जेब से एक प्याज निकाली और कहा कि अपने साथ प्याज ले जाओ कुछ नहीं होने वाला.

Advertisement

ज्योतिरादित्य सिंधिया की इस बात पर वहां मौजूद लोग भी ताली बजाए बगैर नहीं रह सके. भीड़ में से एक ने तो हाथ में प्याज लेकर सिंधिया को भी दिखाया जिसे देख संचार मंत्री ने भी उनकी तारीफ की. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि लोग आधुनिक युग में डिब्बे लेकर घूम रहे हैं, संचार मंत्री सिर्फ प्याज लेकर घूम रहे हैं. पुरानी चीजें हैं जैसे आयुर्वेद आगे बढ़ रहा है. ये सब चीजें भी हमें नहीं भूलनी चाहिए. 51 डिग्री भी हो जाए तो सिर पर पट्टा बांधो और प्याज लेकर निकल पड़ो और सब भगवान पर छोड़ दो. सिंधिया ने आगे कहा कि हमेशा जमीन से जुड़ा होना चाहिए, आपका हमारा रिश्ता ऐसा ही है. आपका आशीर्वाद,प्यार बना रहे और आपका ये योद्धा आखिरी सांस तक लड़ेगा. 

यह भी पढ़ें- बरात से लौटते वक्त पलटी कार, तीन दोस्तों की मौके पर मौत, दो की हालत गंभीर

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections | North 24 Parganas में जहां हिंसा हुई, वहां कि Voters ने क्या कहा?
Topics mentioned in this article