JNU Election Result LIVE: JNU छात्रसंघ चुनाव का रिजल्ट आ गया है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और महासचिव केंद्रीय पैनल की चारों सीटों पर लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने जीत हासिल की है. पिछले साल एक सीट हासिल करने वाली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) चारों सीटों पर चुनाव हार गई है.
जेएनयू छात्र संघ चुनावों में अध्यक्ष पद पर अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद पर कीझाकूट गोपिका बाबू, महासचिव पद पर सुनील यादव और सचिव पद पर दानिश को जीत मिली है. कांग्रेस समर्थित छात्र संगठन NSUI ने भी चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बुरी तरह पिछड़ गई और चारों में से किसी भी सीट पर मुख्य मुकाबले में नहीं रही.
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग के बाद वोटों के नतीजे गुरुवार देर शाम आए. बुधवार रात तक के रुझानों में चारों पदों पर लेफ्ट की बढ़त थी, जबकि गुरुवार की सुबह से ही रुझानों के बाद बदलाव देखने को मिला. लेकिन आखिर में लेफ्ट यूनिटी के उम्मीदवारों ने फिर से बढ़त बना ली और ये बढ़त अंतिम परिणामों तक कायम रही. बता दें कि JNU छात्रसंघ चुनाव में EVM मशीन से वोटिंग नहीं होती है, बल्कि बैलेट पेपर से होती है इसलिए वोटों की गिनती में समय लगा.
Here are the LIVE Updates of JNU Student Union Election 2025 Result
संयुक्त सचिवः किसके खाते में कितने वोट
दानिश अली - 2083 (विजेता)
अनुज - 1797
रवि राज - 876
मनमोहन - 466
कुलदीप ओझा - 221
नोटा - 234
ब्लैंक - 81
इनवैलिड - 44
महासचिव के चुनाव में किसको कितने वोट
सुनील यादव - 2005 (विजेता)
राजेश्वर कांत दुबे - 1901
शुएब खान - 796
प्रीति - 442
गोपीकृष्णन - 264
नोटा - 278
ब्लैंक- 74
इनवैलिड - 42
वाइस प्रेसिडेंट पोस्ट के लिए वोटों का ब्यौरा
के. गोपिका बाबू - 3101 (विजेता)
तान्या कुमारी - 1787
शाहनवाज आलम - 370
नोटा - 389
ब्लैंक - 111
इनवैलिड - 44
प्रेसिडेंट पद पर किसे मिले कितने वोट
अदिति मिश्रा - 1937 (विजेता)
विकास पटेल - 1488
विजयलक्ष्मी वेंकटराव - 1276
विकास - 419
राज रतन राजोरिया - 274
अंगद सिंह - 94
शीर्षवा इंदु - 82
नोटा - 132
ब्लैंक - 35
इनवैलिड - 65
उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट के खाते में
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी की के. गोपिका को 3101 मत मिले. जबकि महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव ने सबसे अधिक 2002 वोट हासिल किए. संयुक्त सचिव पद पर दानिश अली को 2083 मत मिले.
लेफ्ट यूनिटी की अदिति मिश्रा बनीं JNU छात्रसंघ अध्यक्ष
जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति मिश्रा को जीत मिली है. अध्यक्ष पद पर अदिति के सामने ABVP से विकास पटेल सामने थे. जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में सभी वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद अदिति मिश्रा को सबसे ज्यादा 1937 वोट मिले.
JNUSU Election Result 2025 LIVE: संयुक्त सचिव पद का क्या अपडेट?
दानिश अली (लेफ्ट): 2184
अनुज दमारा (एबीवीपी): 1883
दानिश 301 वोटों से आगे हो गए हैं.
JNUSU Election Result 2025 LIVE: महासचिव पद पर ABVP पिछड़ी
सुनील यादव (लेफ्ट): 2125
राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1980
सुनील 145 वोटों से आगे निकल गए हैं
JNUSU Election Result 2025 LIVE: उपाध्यक्ष पद पर बड़ी बढ़त
के गोपिका (लेफ्ट): 3220
तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1835
गोपिका 1385 वोटों से आगे चल रही हैं
JNUSU Election Result 2025 LIVE: अध्यक्ष पद पर अब क्या स्थिति है?
अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 2015
विकास पटेल (एबीवीपी): 1537
शिंदे विजयलक्ष्मी (पीएसए): 1310
अदिति 478 वोटों से आगे निकल गई हैं
JNUSU Election Result 2025 LIVE: संयुक्त सचिव पद का अपडेट
जेएनयू स्टूडेंट यूनियन चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट प्रत्याशी, एबीवीपी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं.
संयुक्त सचिव
दानिश अली (लेफ्ट)-1777
अनुज दमारा (एबीवीपी)-1684
JNUSU Election Result 2025 LIVE: महासचिव पद पर ABVP की बढ़त
जेएनयू छात्र संघ चुनाव में महासचिव पद की रेस में एबीवीपी ने उलटफेर किया है. दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है.
राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी)-1726
सुनील यादव (लेफ्ट)-1704
JNUSU Election Result 2025 LIVE: उपाध्यक्ष पद का क्या है हाल?
5490 वोटों की गिनती के बाद उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की गोपिका ने अच्छी बढ़त बना ली है.
के गोपिका (लेफ्ट)-2592
तान्या कुमारी (एबीवीपी)-1615
JNUSU Election Result 2025 LIVE: प्रेसिडेंट पद पर अब कौन आगे?
जेएनयू छात्र संघ चुनावों में 5490 वोटों की गिनती के बाद अध्यक्ष पद पर लेफ्ट की अदिति आगे चल रही हैं.
अदिति मिश्रा (लेफ्ट)-1643
विकास पटेल (एबीवीपी)-1344
शिंदे विजयलक्ष्मी (पीएसए)-1081
जेएनयू में कांग्रेस और राजद आमने-सामने!
जेएनयू के छात्रसंघ चुनाव में इस बार एक दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही पार्टियों के छात्र संगठन आमने-सामने हैं. NSUI के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास बताते हैं कि छात्र राजद भी छात्रों के मुद्दों पर हम जैसे ही विचार रखते हैं. उनका कहना है कि कैंपस में वाम और दक्षिणपंथी पक्षों के खिलाफ वैचारिक रूप से वे साथ हैं, लेकिन चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं. छात्र राजद संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहा है और उसका NSUI के साथ कोई गठबंधन नहीं है. इसका मतलब यह कि वैचारिक तौर पर NSUI और छात्र राजद एक साथ हैं, लेकिन छात्रसंघ चुनाव में वे अलग-अलग प्रत्याशियों को खड़ा कर रहे हैं.
छात्र राजद की ओर से पहले जयंत जिग्याशु ने 2018 में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ किया था. इस बार रवि राज छात्र राजद की तरफ से संयुक्त सचिव पद के लिए चुनावी मैदान में हैं. रवि राज बताते हैं कि बिहार चुनाव का प्रभाव जेएनयू कैंपस पर भी पड़ा है. हालांकि इस बार कई छात्र नेता चुनाव प्रचार के लिए नहीं आ पाए क्योंकि बिहार में भी चुनाव जारी था.
JNUSU Election Result 2025 LIVE: संयुक्त सचिव पद का हाल
दानिश अली (लेफ्ट): 1447
अनुज दमारा (ABVP): 1494
रवि राज (CRJD): 684
मनोमोन मित्रुका (PDSU): 260
कुलदीप ओझा (NSUI): 167
नोटा: 198
खाली मतपत्र: 63
अवैध मतपत्र: 34
JNUSU Election Result LIVE: महासचिव पद पर ABVP का कमाल
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP): 1496
सुनील यादव (लेफ्ट): 1367
शुबैब खान (BAPSA): 592
प्रीति (NSUI): 361
गोपी कृष्णन यू (AISF): 196
नोटा: 231
खाली मतपत्र: 62
अवैध मतपत्र: 35
JNU Election 2025 Result LIVE: उपाध्यक्ष पद पर कौन आगे?
के गोपिका (लेफ्ट): 2146
तान्या कुमारी (ABVP): 1437
शेख शहनवाज (NSUI): 316
नोटा: 324
खाली मतपत्र: 85
अवैध मतपत्र: 32
JNU Election Result LIVE: अध्यक्ष पद पर लेफ्ट आगे
अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 1375
विकास पटेल (ABVP): 1192
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 915
विकास (NSUI): 341
अंगद सिंह (निर्दलीय): 136
राज रतन राजोरिया (BAPSA): 180
नोटा: 118
शिरासवा इंदु (दिशा): 63
खाली मतपत्र: 33
अवैध मतपत्र: 52
JNU छात्रसंघ चुनाव: संयुक्त सचिव पद का हाल
दानिश अली (लेफ्ट): 1308
अनुज दमारा (ABVP): 1262
रवि राज (CRJD): 601
मनोमोन मित्रुका (PDSU): 249
कुलदीप ओझा (NSUI): 137
NOTA: 171
खाली मतपत्र: 49
अवैध मतपत्र: 27
JNU छात्रसंघ चुनाव: महासचिव पद पर क्या है अपडेट?
राजेश्वर कांत दुबे (ABVP): 1286
सुनील यादव (लेफ्ट): 1228
शुबैब खान (BAPSA): 523
प्रीति (NSUI): 304
गोपी कृष्णन यू (AISF): 177
NOTA: 197
खाली मतपत्र: 55
अवैध मतपत्र: 33
JNU छात्रसंघ चुनाव अपडेट: उपाध्यक्ष पद पर कौन आगे?
के गोपिका (लेफ्ट): 1911
तान्या कुमारी (ABVP): 1224
शेख शहनवाज (NSUI): 331
NOTA: 276
खाली मतपत्र: 73
अवैध मतपत्र: 28
JNU छात्रसंघ चुनाव अपडेट: अध्यक्ष पद का हाल
अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 1230
विकास पटेल (ABVP): 1020
शिंदे विजयलक्ष्मी (PSA): 818
विकास (NSUI): 299
अंगद सिंह (निर्दलीय): 125
राज रतन राजोरिया (BAPSA): 157
NOTA: 97
शिरासवा इंदु (दिशा): 51
खाली मतपत्र: 30
अवैध मतपत्र: 40
JNU छात्रसंघ चुनाव अपडेट
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (JNUSU) चुनाव के लिए मंगलवार को हुई वोटिंग के बाद वोटों की गिनती जारी है. अब तक आए अपडेट के अनुसार, 3803 मतों की गिनती पूरी हो गई है.
JNUSU Elections: रेस में ये नाम चल रहे आगे
अध्यक्ष (JNUSU President)- अदिति मिश्रा
उपाध्यक्ष (JNUSU Vice-President)- गोपिका बाबू
महासचिव (JNUSU General Secretary)- राजेश्वर कांत दुबे
संयुक्त सचिव (JNUSU Joint Secretary)- दानिश अली
संयुक्त सचिव पद पर क्या है अपडेट?
दानिश अली (लेफ्ट): 1220
अनुज दमारा (एबीवीपी): 1118
रवि राज (छात्र राजद): 525
मनमोहन मिट्रूका (पीडीएसयू): 234
कुलदीप ओझा (एनएसयूआई): 123
नोटा: 163
रिक्त: 47
अवैध मतपत्र: 24
महासचिव पद पर क्या है स्थिति?
राजेश्वर कांत दुबे (एबीवीपी): 1148
सुनील यादव (लेफ्ट): 1107
शुआब खान (बाप्सा): 500
प्रीति (एनएसयूआई): 272
गोपी कृष्णन यू (एआईएसएफ): 162
नोटा: 185
रिक्त: 44
अवैध मतपत्र: 28
उपाध्यक्ष पद पर कौन आगे?
के गोपिका (लेफ्ट): 1736
तान्या कुमारी (एबीवीपी): 1096
शेख शहनवाज (एनएसयूआई): 274
नोटा: 257
रिक्त: 64
अवैध मतपत्र: 26
अध्यक्ष पद पर कौन चल रहा आगे?
अदिति मिश्रा (लेफ्ट): 1111
विकास पटेल (एबीवीपी): 914
शिंदे विजया लक्ष्मी (पीएसए): 763
विकाश (एनएसयूआई): 268
अंगद सिंह (स्वतंत्र): 122
राज रतन राजोरिया (बाप्सा): 137
नोटा: 89
शिरासवा इंदु (दिशा): 48
रिक्त: 29
अवैध मतपत्र: 26














