Jharkhand Crime News: झारखंड के गुमला जिले में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव का है. जहां एक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर के पास स्थित एक करंज के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सुरेंद्र बैठा के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक शादी टूटने से काफी परेशान था. इस घटना के बाद से परिवार मातम का माहौल छाया हुआ है.
20 अप्रैल को होने वाली थी शादी
जानकारी के मुताबिक, आगामी 20 अप्रैल को सुरेंद्र का विवाह सिमडेगा के रहने वाले कैलाश रजक की बेटी के साथ पक्का हुआ था. जिसकी तैयारियां दोनों परिवारों में जोरों पर चल रही थीं. परिजनों के मुताबिक, दोनों पक्षों की रजामंदी से 'छेका' (सगाई) की रस्म पहले ही पूरी की जा चुकी थी और सगे-संबंधियों के बीच शादी के कार्ड भी बांटे जा चुके थे.
रिश्ता टूटने के बाद से चल युवक हुआ था डिप्रेशन का शिकार
घर पर रिसेप्शन और दूसरे रिति-रिवाजों की रूपरेखा तैयार थी. दूल्हा-दुल्हन भी फोन पर बात कर रहे थे. सब कुछ नॉर्मल चल रहा था, लेकिन दुल्हन पक्ष के अचानक शादी से मना करने के फैसले ने सुरेंद्र को मानसिक रूप से तोड़ दिया. रिश्ता टूटने की खबर के बाद से वह डिप्रेशन में चला गया था और पिछले कुछ दिनों से काफी चुप रहने लगा था.
जांच में जुटी पुलिस
गुरुवार की सुबह जब ग्रामीणों और परिजनों की नजर पेड़ से लटकते हुए सुरेंद्र के शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना चैनपुर थाने में दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है.हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैय पुलिस मामले की जांच कर रही है
यह भी पढ़ें; Jharkhand News: होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में प्रेमिका के सामने तड़पकर गई जान














