चप्पे-चप्पे पर पहरा, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा अभेद्य 'किला'

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 5 राजपत्रित अधिकारियों 1 पुलिस उपायुक्त, 1 अपर पुलिस उपायुक्त व 3 सहायक पुलिस आयुक्त के साथ लगभग 70 सहायक स्टाफ के पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जेवर एयरपोर्ट पर बेहद खास होगी सुरक्षा
NDTV
नई दिल्ली:

यूपी के नोएड इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले समय में सुरक्षा का ऐसा घेरा होगा, जिससे परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. एयरपोर्ट की सुरक्षा पहले ही केंद्रीय बल (CISF) के हाथों में है. ऐसे में हवाईअड्डे के चारों तरफ व्यवस्था को और अभेद किला बनाने की तैयारी है ताकि चोट पहुंचाने की कोई सोच नहीं पाए.जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील करने की योजना पर काम कर रहा है. मजबूत सुरक्षा व्यवस्था अब यहां स्थाई तौर पर सुनिश्चित की जा रही है. एयरपोर्ट क्षेत्र की सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियों स्थापित की जाएंगी. इन चौकियों में पुलिस चौकी माइल स्टोन-32 कि.मी., कार्गो टर्मिनल, डॉमेस्टिक टर्मिनल, माइल स्टोन-27 कि.मी. व माइल स्टोन-15 कि.मी. शामिल हैं. इन सभी चौकियों के माध्यम से एयरपोर्ट की परिधि सुरक्षा को मजबूत किया गया है तथा आवागमन मार्गों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है. 

70 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण

नोएडा के जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जेवर इमिग्रेशन कोर्स के अंतर्गत 3 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 17 मुख्य आरक्षी एवं 26 आरक्षियों सहित कुल 70 पुलिस कर्मी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं. इसके अलावा आगामी प्रशिक्षण के लिए 30 उपनिरीक्षक, 14 मुख्य आरक्षी एवं 17 आरक्षियों सहित कुल 61 पुलिसकर्मियों को नामित किया गया है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दक्ष एवं प्रभावी बनाया जा सके.

डॉमेस्टिक टर्मिनल के लिए 35 पुलिसकर्मी

एयरपोर्ट क्षेत्र में थाना जेवर डॉमेस्टिक टर्मिनल के लिए कुल 35 नागरिक पुलिसकर्मियों के पद स्वीकृत/नियुक्त किए गए हैं. इनमें एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, 9 मुख्य आरक्षी, 3 कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, 15 आरक्षी, 2 आरक्षी चालक तथा 3 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पीसीआर/पीआरवी वाहनों का आवंटन किया गया है, जो आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं. इन वाहनों के माध्यम से लगातार गश्त की जा रही है और पुलिस चौकियों तथा पीआरवी/पीसीआर वाहनों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था हर समय सक्रिय और प्रभावी बनी रहे.

Advertisement

आपात स्थिति में होगा तुरंत एक्शन

अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 एवं सेक्टर-18 में दो नए अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है. दोनों स्थानों पर 7485 वर्गमीटर भूमि पर 7-7 यूनिट के अग्निशमन केंद्र स्थापित किए जाएंगे. प्रत्येक अग्निशमन केंद्र के लिए 1 अग्निशमन अधिकारी, 3 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, 1 एएसआईएम, 8 एलएफएम, 9 एफएस चालक तथा 44 फायरमैन के पद सृजित किए गए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके.

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 5 राजपत्रित अधिकारियों 1 पुलिस उपायुक्त, 1 अपर पुलिस उपायुक्त व 3 सहायक पुलिस आयुक्त के साथ लगभग 70 सहायक स्टाफ के पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि 'थाना जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल' के निर्माण के लिए 4000 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. एयरपोर्ट के पास पुलिस लाइन्स के निर्माण के लिए 10,000 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास है. इसके अलावा प्रस्तावित परिसर में बीडीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड, परिवहन शाखा, शस्त्रागार, प्रशिक्षण केंद्र, इमिग्रेशन स्टाफ के लिए बैरक, आवास, गैरेज एवं कार्यालय आदि की समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी.

Advertisement

नया मानक स्थापित करेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर उपर्युक्त सभी व्यवस्थाओं से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा, संरक्षा एवं संचालन को उच्चतम मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किए जाने की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें: Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट कैसे पहुंचें, जानिए रास्ते, ट्रैवल का समय और कैब किराया तक, पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: 'जनता माफ नहीं करती', ईरान युद्ध का जिक्र कर PM मोदी का विपक्ष पर हमला; जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन में क्या कहा? बड़ी बातें

Featured Video Of The Day
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम सेआ रही थी फ्लाइट