आतिशी, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज समेत 500 लोग हिरासत में, CEC के खिलाफ दिल्ली में प्रोटेस्ट जारी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 2 अक्टूबर को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) समेत कई दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर प्रदर्शन का ऐलान किया है. ऐसे में पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. दिल्ली में आज धारा-163 लागू है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
जंतर-मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP समेत कई दलों ने आज के दिन प्रोटेस्ट का ऐलान किया है.
  • ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग की है.
  • यह प्रदर्शन CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा है, जिसको लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर राजनीतिक माहौल 2 अक्तूबर की सुबह से ही गर्म है.  मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) समेत कई दलों ने आज प्रदर्शन शुरू किया है.  ऐसे में दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. यहां बैरिकेडिंग की गई है साथ ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों की मांग की गई है. दिल्ली में धारा-163 लागू है, सुबह दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशन बंद किए थे, जबकि अब 12वां स्टेशन भी बंद कर दिया गया है. लुटियंस जोन को सुबह से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया है.  दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग की है. अब तक यहां 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों का पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है. 

जंतर-मंतर कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया के प्रदर्शन के लिए पहुंचे कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. AAP नेता सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह, आतिशी RJD सांसद मनोज झा समेत 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है.

सौरभ भारद्वाज ने कहा 'उन्हें शर्म आनी चाहिए, क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाजत की जरूरत होती है? आखिरकार यह गांधी का देश है. आज गांधी जयंती है. पुलिस स्टेट बनाने के बावजूद ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह अपने गुनाह को छिपा नहीं पाएंगे.' पुलिस यहां लोगों को जुटने नहीं दे रही है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ खुद जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया हैं. दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर ड्रोन से भी निगरानी करनी शुरू कर दी है, जबकि यहां हर सड़क पर पूरी नजर रखी जा रही है. सबसे पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज यहां प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. 

हिरासत में लिए जाने से पहले सौरभ भारद्वाज ने कहा 'मैं यहां पर अकेला आया हूं. इस समय मेरे घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं. हमारे तमाम नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. मैं हमारे देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब मैं बिना किसी वाहन के पुलिस के जंतर-मंतर से मेट्रो से पहुंच सकता हूं तो आप भी आ सकते हैं. तमाम युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि जब मैं पहुंच सकता हूं तो आप भी पहुंच सकते हैं.'

Advertisement

पुलिस का स्पष्ट कहना है कि किसी भी तरह के प्रदर्शन को मंजूरी नहीं दी गई है. ऐसे में अगर कोई भी कानून का उल्लंघन करने की कोशिश करेगा, तो उसे तुरंत हिरासत में लिया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की है. 

दिल्ली में बन सकती है ट्रैफिक जाम की स्थिति 

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है, क्योंकि जंतर-मंतर पर सुरक्षा घेरा बढ़ाने और बैरिकेडिंग के कारण लुटियंस दिल्ली और कनॉट प्लेस के आसपास के रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है. क्योंकि धारा-163 लागू होने और बैरिकेडिंग की वजह से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई है. 

ये भी पढे़ंः प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को पुलिस ने लिया हिरासत में, कुछ देर बाद छोड़ा

Featured Video Of The Day
NDTV World Summit 2026 | गोल्ड, डॉलर और क्रिप्टो... कैसे बदल रही है दुनिया की अर्थव्यवस्था?

Topics mentioned in this article
Jantar Mantar Protest Delhi
CEC Gyanesh Kumar
Delhi Police Jantar Mantar
CJP Protest Delhi
Delhi Traffic Advisory

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं