उसे तो कभी जोर से बोलते भी नहीं देखा... फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाले पर पड़ोसियों का शॉकिंग खुलासा

Jammu Farooq Abdullah Attack: फारूक अब्दुल्ला पर हुई गोलीबारी को लेकर पड़ोसियों ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि वारदात के समय वह नशे में हों. क्यों कि कमल सिंह ने कभी फारूक अब्दुल्ला को लेकर किसी भी तरह की शिकायत का कभी जिक्र नहीं किया. इसीलिए ये घटना उनकी समझ से बिल्कुल परे है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फारूक अब्दुल्ला अटैक मामले में बड़ा खुलासा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला कमल सिंह जामवाल पुलिस कस्टडी में है
  • पड़ोसी कमल सिंह का स्वभाव शांत बता रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्होंने कभी उसे जोर से बोलते तक नहीं देखा
  • कमल सिंह के पास लाइसेंसी बंदूक है, जिसे वह दशहरा के दौरान शस्त्र पूजा के लिए निकालता था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
जम्मू:

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर गुरुवार को जम्मू में एक प्राइवेट फंक्शन के दौरान फायरिंग की कोशिश करने वाला आरोपी कमल सिंह जामवाल अब पुलिस कस्टडी में है. कमल ने ऐसा क्यों किया और उसका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है, इस सब की तह तक जाने के लिए एनडीटीवी ने आरोपी के रिश्तेदार और पड़ोसी चैन सिंह जमवाल और दूसरे पड़ोसी अश्वनी शर्मा से बात की. दोनों ने ही आरोपी कमल के बारे में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

ये भी पढ़ें- 'मैं बस उनको मारना चाहता था, 20 साल से ताक में था', बोला फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला जामवाल

कैसा है गोली चलाने वाले कमल सिंह का स्वभाव?

पुरानी मंडी बाजार के अध्यक्ष चैन सिंह और दूसरे पड़ोसी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कमल सिंह जमवाल का स्वभाव बहुत ही शांत है. वह तो कभी जोर से बोलते तक नहीं. जब हमने उन्हें टीवी पर पूर्व मुख्यमंत्री पर गोली चलाते देखा, तो यह चौंकाने वाला था. पड़ोसियों ने बताया कि उनके पास लाइसेंसी बंदूक है, लेकिन शायद ही कभी वह इसको इस्तेमाल करते हैं. उस बंदूक को उन्होंने सिर्फ दशहरा के दौरान शस्त्र पूजा के लिए निकाला था. 

कमल सिंह क्यों चला रहा था गोली?

पड़ोसी भी इस बात से हैरान हैं और समझ नहीं पा रहे कि आखिर किस बात ने कमल सिंह को ऐसा करने पर मजबूर किया होगा, वो भी पूर्व सीएम पर फायरिंग की कोशिश. चैन सिंह ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक बड़े नेता हैं. आखिर इतने बड़े आदमी से उनकी क्या रंजिश हो सकती है. पड़ोसियों ने कहा कि कमल सिंह जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी से जुड़े रहे हैं. वह पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. हाल ही में, उनका नाम संघ से भी जोड़ा गया. कमल सिंह संघ के लिए प्रचार कर रहे हैं. लेकिन मुझे उसके व्यवहार में कोई बड़ा बदलाव नज़र नहीं आया. 

Advertisement

कमल ने फारूक को लेकर कभी कोई शिकायत नहीं की

फारूक अब्दुल्ला पर हुई गोलीबारी को लेकर पड़ोसियों ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि वारदात के समय वह नशे में हों. क्यों कि कमल सिंह ने कभी फारूक अब्दुल्ला को लेकर किसी भी तरह की शिकायत का कभी जिक्र नहीं किया. इसीलिए ये घटना उनकी समझ से बिल्कुल परे है. क्यों कि कमल जामवाल ऐसे शख्स हैं, जिनको किसी ने कभी जोर से बोलते तक नहीं देखा. 

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की हत्या की कोशिश करने वाले कमल सिंह जामवाल ने कहा था कि वह 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था लेकिन उसके हाथ मौका अब लगा.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti Israel Attack On Israel | Mojtaba सच में घायल ? मौलाना का खुलासा | War News