जयपुर से जोधपुर 4 घंटे और 11 घंटे में मुंबई, राजस्थान में बनेगा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, कोटा-रतलाम, वडोदरा-सूरत तक कनेक्टिविटी

जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, पाली, जालोर और बालोतरा समेत 7 प्रमुख जिलों के  208 गांवों से होकर गुजरेगा. इससे जयपुर से जोधपुर का साढ़े 7 घंटे वाला सफर घटकर सिर्फ 4 घंटे रह जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजस्थान को जल्द मिलेगी जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात
AI ग्राफिक इमेज
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान में जयपुर-पचपदरा छह लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने से सफर का समय घटेगा
  • यह एक्सप्रेसवे जयपुर से पचपदरा तक लगभग 400 किलोमीटर लंबा होगा . इसके निर्माण में 11400 करोड़ खर्च होंगे
  • एक्सप्रेसवे से जयपुर से जोधपुर का सफर 4 घंटे में पूरा होगा, जिससे करीब तीन घंटे बचेंगे

राजस्थान को जल्द ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने जा रही है. एक ऐसा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है, जिससे कई प्रमुख शहरों में आने-जाने का समय बहुत कम हो जाएगा. 6 लेन का जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है, यह छह लेन एक्सप्रेसवे रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा. इसे जयपुर से पचपदरा तक बनाया जाएगा, जिसके बाद जयपुर और जोधपुर की दूरी घटकर सर्फ 4 घंटे रह जाएगी.इस एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी जोधपुर से आगे, दौसा-लक्ष्मणगढ़ तक बढते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक पहुंचेगी.इससे कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत के रास्ते मुंबई तक एक्सेस मिलेगा. जोधपुर से मुंबई सिर्फ 11 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. जबकि अभी 17 से 18 घंटे का समय लगता है.

11,492 करोड़ से बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे

जयपुर से पचपदरा छह लेन एक्सप्रेसवे 390 से 400 किलोमीटर लंबा होगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, NHAI इसका निर्माण 11,492 करोड़ रुपये की लागत से करने जा रहा है. इससे जोधपुर जाने में पूरे साढ़े तीन घंटे की बचत होगी.

राजस्थान के किन शहरों-जिलों को फायदा?

जयपुर-पचपदरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, पाली, जालोर और बालोतरा (पचपदरा) समेत 7 प्रमुख जिलों के  208 गांवों से होकर गुजरेगा.आसपास के ग्रमीण इलाकों को भी बहुत फादा पहुंचेगा. यह एक्सप्रेसवे मोजमाबाद से किशनगढ़ और विजयनगर होते हुए पाली पहुंचेगा. यह जयपुर के बग्रू-सांगानेर रिंग रोड से शुरू होगा और अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत अन्य बड़े नेशनल हाईवे से जुड़ेगा.इसके बनने से सबसे ज्यादा फायदा पचपदरा रिफाइनरी को होगा. जयपुर से पचपदरा रिफाइनरी तक कनेक्टिविटी बहुत ही आसान हो जाएगी.इसके बनने से व्यापार को नई गति मिलेगी. 

जयपुर से जोधपुर सिर्फ 4 घंटे में

इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जयपुर से जोधपुर सिर्फ 4 घंटे में पहुंचा जा सकेगा.वर्तमान में यहां जाने में 7 घंटे से ज्यादा समय लगता है. मतलब कि 3 घंटे से ज्यादा समय की बचत होने की उम्मीद है. रोड इतने शानदार होंगे कि वाहन फर्राटा भरेंगे. आम लोगों को बेहतरीन सफर के अनुभव के साथ ही व्यापारियों को भी बहुत फायदा मिलेगा. मालवाहक वाहन कम समय में और आसानी से आ-जा सकेंगे. इससे ईंपरिवहन लागत में भी कमी आने की संभावना है.

Advertisement

सड़क सुरक्षा के लिहाज से प्रोजेक्ट कितना अहम?

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बनने से लंबी दूरी के वाहनों को बिजी रास्तों से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा. नया रास्ता मिलने से पुारने रास्तों पर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है. वाहन ट्रैफिक में फंसे बिना फर्राटा भर सकेंगे.इस एक्सप्रेसवे से गुजरात और पंजाब तक पहुंच सीधी और आसान हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें-दिल्ली से 10 घंटे में मनाली, अंबाला-मोहाली एक्सप्रेसवे खुलने को तैयार, दिल्ली, पंजाब से हिमाचल तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Netanyahu की कुर्सी गई! Israel में आइजनकोट बनेंगे PM?

Topics mentioned in this article
Rajasthan Expressway
Rajasthan Highway News
Rajasthan Highway Projects
Longest Expressway In India
Jaipur To Mumbai

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं