जयपुर मेट्रो विस्तार: फेज-2 में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से कलेक्ट्रेट, अजमेरी गेट तक 36 स्टेशन कनेक्ट होंगे, टेंडर जारी

जयपुर मेट्रो फेज 2 का काम तेज हो गया है. इसमें शहर में एयरपोर्ट, जिलाधिकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन और अन्य सरकारी विभागों वाली जगहों को जोड़ा जा रहा है. इससे ट्रैफिक पर दबाव कम होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Jaipur Metro News
जयपुर:

जयपुर मेट्रो के फेज-2 में 41 किमी के कॉरिडोर का काम तेज हो गया है. इस कॉरिडोर में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे. पहले जोन में पृथ्वीराजपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक 12 किमी के हिस्से पर काम शुरू हो चुका है, जिसकी लागत 918 करोड़ है. दूसरे चरण में पिंजरापोल गौशाला से जवाहर सर्कल रोड एयरपोर्ट तक 3  किमी का अंडरग्राउंड सेक्शन बनेगा. इस पर करीब 1160 करोड़ खर्च होगा. इसका टेंडर जारी हो गया है. बाकी चरणों के लिए भी वर्क ऑर्डर जारी होने वाले हैं. 

जयपुर मेट्रो फेज 2 का अपडेट

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का निर्माण कार्य 5 साल में पूरा होगा, इसका हिस्सा 3 किमी अंडरग्राउंड होगा. यह मेट्रो कॉरिडोर पृथ्वीराजपुरा से सीकर रोड पर टोडी तक जाएगा. इस पर 13 हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा. फेज-2 को पांच जोन में बांटा गया है. मेट्रो परियोजना फेज-2 के पहले चरण में बड़े बदलाव किए गए हैं. मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक की मौजूदा मेट्रो लाइन पर खासाकोठी में नया स्टेशन बनाया जाएगा. इससे फेज-1 में स्टेशनों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई है. मेट्रो के दूसरे चरण में भी खासाकोठी एक स्टेशन होगा. इन दोनों चरणों के स्टेशनों को 150 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जा रहा है. 

  • 41 किलोमीटर लंबाई
  • 36 स्टेशन, 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड
  • 13037 करोड़ रुपये लागत
  • 2031 तक पूरा होगा काम

Jaipur Metro Phase 2 News

जयपुर एयरपोर्ट, स्टेशन और कलेक्ट्रेट होंगे कनेक्ट

सेकेंड फेज में जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास लगभग 3 किमी का हिस्सा भूमिगत होगा. टोंक रोड, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र (SEZ), जेईसीसी, बी-2 बाईपास, सवाई मानसिंह अस्पताल और क्रिकेट स्टेडियम मिलाकर मेडिकल और स्पोर्ट्स सेंटर्स को जोड़ा जाएगा. जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके भी मेट्रो से जुड़ जाएंगे.अंबाबाड़ी, विद्याधर नगर, विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र और टोडी मोड़ जैसे रिहायशी इलाकों को भी फायदा होगा. खासाकोठी, चांदपोल पर फुट ओवरब्रिज के जरिये यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा होगी.

जयपुर मेट्रो फेज 2 में 4 लाख तक यात्री

जयपुर मेट्रो के फेज 1 में रोजाना 50 से 60 हजार यात्री सफर करते हैं. फेज-2 बनने के बाद रोजाना 2.5 लाख से 4 लाख यात्री होंगे. टोंक रोड, जेएलएन रोड और अजमेर-सीकर रोड कॉरिडोर पर वाहनों का दबाव कम होगा. रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट में कनेक्टिविटी से चाकसू और चौमूं जैसे इलाकों के यात्रियों को बसों के जरिये लास्ट माइल कनेक्टिविटी भी मिलेगी. प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक का लगभग 12 किलोमीटर लंबा हिस्सा है. इसमें 10 एलिवेटेड स्टेशन और डिपो के लिए लाइन बनाई जा रही है. पिंजरापोल गोशाला से जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट तक का 3 किमी का अंडरग्राउंड कॉरिडोर शामिल है.

Advertisement

जयपुर मेट्रो के सेकेंड फेज (ऑरेंज लाइन) के 36 प्रस्तावित स्टेशन 

1. प्रहलादपुरा 
2. सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया 
3. रीको
4. जेईसीसी / सीतापुरा 
5. महात्मा गांधी हॉस्पिटल 
6. कुम्भा मार्ग 
7. हल्दीघाटी मार्ग 
8. सांगानेर सेक्टर-3 
9. पिंजरापोल गोशाला 
10. सांगानेर थाना 
11. जयपुर एयरपोर्ट-अंडरग्राउंड
12. जवाहर सर्किल -अंडरग्राउंड
13. बी-2 बाईपास
14. दुर्गापुरा 
15. महावीर नगर 
16. गोपालपुरा 
17. टोंक फाटक 
18. नेहरू नगर
19. एसएमएस स्टेडियम 
20. एसएमएस अस्पताल 
21. अजमेरी गेट 
22. सरकारी छात्रावास, मिर्जा इस्माइल रोड 
23. चांदपोल पिंक लाइन के साथ इंटरचेंज
24. कलेक्ट्रेट, बनी पार्क 
25. जयपुर जंक्शन
26. खासाकोठी
27. पावर हाउस 
28. पानीपेच 
29. अंबाबाड़ी
30. नेशनल हैंडलूम 
31. विद्याधर नगर 
32. सेंट्रल स्पाइन 
33. सेक्टर-2 विद्याधर नगर 
34. रोड नंबर-14 वीकेआईए
35. विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया 
36. टोडी मोड़ / सीकर रोड 

ये भी पढ़ें - जयपुर मेट्रो फेज-2 का 4 जुलाई को PM मोदी ने किया शिलान्यास, 13 हजार करोड़ के 41 किमी लंबे कॉरिडोर से जुड़ेगा शहर
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ का तांडव, बिहार पर भी मंडराया खतरा! सेना ने संभाला मोर्चा

Topics mentioned in this article
Jaipur Metro Expansion
Jaipur Metro Extension
Jaipur Metro
Jaipur Airport
Jaipur News