जबलपुर में बवाल, लाउडस्पीकर को लेकर चले लाठी डंडे और पत्थर, दुर्गा मंदिर के सामने है मदीना मस्जिद

Jabalpur Seroha Stone Pelting: जबलपुर के सिहोरा में दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर विशेष समुदाय के युवकों ने विवाद किया. विवाद के बाद उपद्रवी सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी की. पुलिस ने 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया और सुरक्षा कड़ी कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जबलपुर के सिहोरा इलाके में दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान विशेष समुदाय से जुड़े युवक ने ग्रिल तोड़ दी थी
  • लाउडस्पीकर की तेज आवाज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ और हालात बेकाबू हो गए थे
  • मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने की वजह से इलाके में टकराव की संभावना हमेशा बनी रहती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिहोरा:

MP Stone Pelting:  मध्‍य प्रदेश में जबलपुर के सिहोरा इलाके में उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान लाउडस्‍पीकर की तेज आवाज को लेकर विशेष समुदाय से जुड़े युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. विशेष समुदाय से जुड़े कई लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने मंदिर पर पथराव करना शुरू कर दिया. हालात इस कदर बिगड़े कि कुछ ही देर में दर्जनों की तादाद में उपद्रवी हाथों में लाठी डंडे और पत्थर लेकर सड़कों पर निकले और पत्थरबाजी शुरू कर दी. पुलिस को आंसू गैस के गोले दाग स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा.

स्जिद से युवक कर रहे थे पथवरा 

सिहोरा इलाके में हुए बवाल के कई वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में 20-30 युवक मस्जिद के ऊपर से पथरवार करते हुए नजर आ रहे हैं. इन लोगों के हाथों में डंडे और तलवारे नजर आ रही हैं. मंदिर से पथराव करने के बाद ये युवक नीचे उतरकर पत्‍थरबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. हालांकि, दूसरी ओर से कोई पथराव करता हुआ नजर नहीं आ रहा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने बवाल को शांत करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे.

लाउडस्पीकर की तेज आवाज से शुरू हुआ विवाद

पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया. इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए. घटना सिहोरा के वार्ड नंबर 5 आजाद चौक की है. इस इलाके में दुर्गा मंदिर के ठीक सामने ही विशेष समुदाय का मदीना मस्जिद अहले सुन्नत के नाम से मस्जिद भी है. 

Advertisement

मंदिर और मस्जिद हैं आमने-सामने

मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने के चलते यहां दोनों पक्षों में टकराव की संभावना हमेशा से ही बनी रहती है. रमजान का महीना शुरू होने के साथ ही इलाके के हालात तनावपूर्ण हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई. जबलपुर रेंज के आईजी, डीआईजी, जिले के कलेक्टर, एसपी के साथ साथ पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हालातों को काबू में किया.

ये भी पढ़ें :- किसी की रीढ़ की हड्डी टूटी, किसी का पैर... नाचते-गाते बारातियों को ट्रक ने रौंदा, छत्तीसगढ़ में खुशियां चीख-पुकार में बदलीं!

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा उपद्रवियों की पहचान कर ली है, जिनमें से 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. इसके अलावा उपद्रवियों की गाड़ियों को जब्त करने के साथ ही उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की तैयारी की जा रही है. सिहोरा के आजाद चौक पर तनाव के हालात बने हुए हैं.

Featured Video Of The Day
Iran Attacks in Dubai: ईरानी हमलों के बीच क्या भूखा मरेगा UAE? अबु धाबी से देखें ग्राउंड रिपोर्ट