ईरान- इजरायल युद्ध से हवाई सेवा प्रभावित, फ्लाइट कैंसिल होने के कारण होटल्स में बढ़ी ऑक्युपेंसी

ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते मिडिल ईस्ट के हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध लगने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
जो कमरे खाली होने थे उनकी दोबारा बुकिंग हुई
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान और इजरायल के संघर्ष के कारण मध्य पूर्व के हवाई क्षेत्र में पाबंदी से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बाधा आई है
  • फ्लाइट रद्द होने की वजह से दिल्ली के प्रमुख होटल्स जैसे जेडब्ल्यू मैरियट और रोजेट हाउस में बुकिंग लगभग पूरी
  • हाल के दो दिनों में होटल्स की ओक्यूपेंसी बढ़ी है, यात्रियों ने अपनी बुकिंग पहले से बढ़ा ली है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के कारण मध्य पूर्व (Middle East) देशों के हवाई क्षेत्र (Airspace) में पाबंदी लागू है. इसके कारण मध्य पूर्व की तरफ जानें वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है. नतीजतन फ्लाइट के समय में बदलाव और रद्द होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी रही है, जिसका सीधा असर होटल्स पर भी पड़ रहा है.

होटल्स में बढ़ी बुकिंग 

फ्लाइट कैंसिल होने के कारण होटल्स में भीड़ बढ़ गई हैं. आमतौर पर त्योहार के वक्त होटल्स खाली होने लगते हैं. लेकिन मिडिल ईस्ट के वर्तमान हालात के बाद स्थिति बदल गई है. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) के आसपास मौजूद होटल्स लगभग भरे हुए हैं. ऐरोसिटी स्थित जेडब्ल्यू मैरियट, रोजेट हाउस, पुलमैन, नोवोटेल, अंदाज दिल्ली, अलोफ्ट, प्राइड प्लाजा और हॉलिडे इन जैसे प्रमुख होटल्स में बुकिंग लगभग फुल है. इस पांच सितारा होटल्स में जो लोग रुके हैं, उन्होंने अपनी बुकिंग बढ़ा ली है.

ये भी पढ़ें : 'खामेनेई की अस्पताल में हुई थी मौत', भारत में ईरान के प्रतिनिधि ने बताया उस दिन क्या-क्या हुआ था?

दो दिन से होटल में ओक्यूपेंसी बढ़ी

रोजेट होटल्स एंड रिसोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिन से होटल में ओक्यूपेंसी बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट के बदलते हालातों के कारण कई उड़ानों को रद्द किया गया है, जिसकी वजह से जो कमरा खाली होना था वह भी अब भर गया हैं. हालांकि आमतौर पर त्योहार के वक्त ऐसा नहीं होता है, लेकिन इस बार के हालात अलग हैं. एयरलाइन द्वारा पहले से ही फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी मिलने के कारण यात्री अपनी बुकिंग बढ़ा दे रहे हैं. हमारे यहां 100% के करीब ऑक्युपेंसी हो चुकी है. वर्तमान हालातों को देखें तो यह स्थिति आगे भी बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें ; ईरान से कब तक चलेगा युद्ध... इजरायल के विदेश मंत्री ने NDTV को बताया आगे का प्लान

कई लोगों ने कैंसिल की बुकिंग

हॉलिडे इन के प्रबंधन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि निसंदेह इस बार स्थिति में बदलाव हुआ है. जो कमरे खाली होने थे उनकी दोबारा बुकिंग हुई है. लेकिन जिन लोगों को मिडल ईस्ट के देशों से यहां आना था, उन्होंने अपनी बुकिंग कैंसिल भी करा दी है. ऐसे में जो नुकसान होना था वह कम हो गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में विदेशी यात्रियों ने अपनी बुकिंग को आगे बढ़ा रखा है. यह स्थिति हमारे लिए बेहतर है क्योंकि आमतौर पर इस वक्त होटल में काफी कमरे खाली हो जाते हैं. 

Advertisement

नोवोटेल के एक अधिकारी बताया कि भारतीय और विदेशी दोनों यात्री, अपनी बुकिंग को बढ़ा रहे हैं. कई विदेशी यात्रियों ने 5 मार्च तक बुकिंग बढ़ा रखी है. हालांकि कई एयरलाइंस ने अभी 3 मार्च तक ही अपनी उड़ानों को रद्द करने की सूचना दी है.

तीन दिन से विमान सेवा प्रभावित 

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण पिछले तीन दिनों से हवाई सेवा बेपटरी होता नजर आ रहा है. घरेलू सहित कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस 28 फरवरी से ही लगातार कैंसिल हो रही है. एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकाशा एयर, स्पाइसजेट सहित कई एयरलाइन्स ने बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, यूएई, दोहा, अबू धाबी, जेद्दा, रियाद, दुबई और शारजाह की तरफ जाने और वहां से आने वाली उड़ान को कैंसिल किया है.

Advertisement

300 से अधिक फ्लाइट कैंसिल 

प्रतिबंध के कारण आज भी बड़ी संख्या में हवाई सेवा प्रभावित हैं. अभी तक 300 से अधिक उड़ान भारत के विभिन्न एयरपोर्ट से कैंसिल हो चुकी है. दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 87 उड़ाने रद्द की गई है जबकि चेन्नई एयरपोर्ट से 28 उड़ानों को कैंसिल किया गया है.

Featured Video Of The Day
Iran के Supreme Leader की मौत के बाद अब कौन चलाएगा देश? Khamenei Successor पर सबसे बड़ा सस्पेंस