ईरान युद्ध के बीच सरकार ने क्यों बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग? राजनाथ-शाह-जयशंकर रहेंगे मौजूद

ईरान युद्ध को लेकर बुधवार शाम 5 बजे ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई गई है. इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री जयशंकर भी मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑल पार्टी मीटिंग बुधवार शाम 5 बजे होगी. (फाइल फोटो)
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ईरान में युद्ध तीन हफ्ते से जारी है और अमेरिका ने पांच दिनों तक हमले रोकने की घोषणा की है
  • भारत सरकार ने ईरान युद्ध पर सर्वदलीय बैठक संसद भवन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुलाई है
  • बैठक में एस जयशंकर और हरदीप पुरी युद्ध के भारत पर प्रभाव और कूटनीति पर प्रस्तुति देंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ईरान में युद्ध शुरू हुए तीन हफ्ते से ज्यादा हो गए लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फिलहाल ईरान के कुछ ठिकानों पर 5 दिनों तक हमला रोकने की घोषणा की गई है लेकिन अभी भी रह-रह कर दोनों तरफ से हमले हो रहे हैं. ऐसे में भारत की अपनी चिंताएं हैं जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में बयान भी दिया है. 

इस मुद्दे पर अब केंद्र सरकार की तरफ से एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. बैठक बुधवार शाम 5 बजे संसद भवन में बुलाई गई है. बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. बैठक में राजनाथ सिंह के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू भी शामिल होंगे. इसके अलावा विदेश सचिव विक्रम मिस्री के भी बैठक में शरीक होने की संभावना है. विपक्ष ने पहले ही सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की थी. 

यह भी पढ़ेंः LPG की कतार में खड़े देश के लिए अच्छी खबर, नौसेना की निगहबानी में 1 लाख टन गैस पहुंचने ही वाला है

किन पार्टियों को मिला न्योता?

सूत्रों के मुताबिक, बैठक के लिए अभी तक केवल उन्हीं दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिनके लोकसभा या राज्यसभा में 5 या उससे ज्यादा सांसद हों. बैठक में सरकार की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी एक प्रेजेंटेशन दे सकते हैं, जिसमें इस युद्ध के भारत पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा भारत की ओर से की जा रही कूटनीतिक कोशिशों का भी लेखा-जोखा दिया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां, पेट्रोल-डीजल का कोटा फिक्स; ईरान युद्ध ने दुनियाभर में कैसे मचाई अफरा-तफरी?

कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से PM की बात

पिछले तीन दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस युद्ध से जुड़े कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से बात की है. आज शाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन करके मोदी से बात की. बातचीत में मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने और सबके लिए खोलने पर जोर दिया. ट्रंप से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिन पहले ही ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से भी बात की थी. इसके अलावा कई खाड़ी देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी मोदी बात कर चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले से पलटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तो तेहरान ने उड़ाया मजाक

Advertisement

राहुल गांधी समेत विपक्ष हमलावर

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बार बार सरकार पर विदेश नीति में फेल होने का आरोप लगा रहे हैं. मंगलवार को भी उन्होंने संसद में सीधे प्रधानमंत्री पर अपना आरोप दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका और इजराइल के इशारे पर काम कर रहे हैं. विपक्ष की ओर से ईरान युद्ध और उससे भारत पर लड़ने वाले असर को लेकर लोकसभा में नियम 193 के तहत बहस करवाए जाने की मांग भी रखी है जिसपर अभी फैसला लिया जाना बाकी है.

Featured Video Of The Day
Delhi की अदालत ने Kashmiri separatist Asiya Andrabi को UAPA मामले में सुनाई आजीवन कारावास की सजा