भारत के पास 74 दिनों की भंडार क्षमता, ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सरकार ने वास्तविक भंडार पर दिया बड़ा अपडेट

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अगले दो महीनों के लिए ज़रूरी कच्चे तेल की खरीद सुनिश्चित कर ली गई है. भारत अगले कई महीनों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

भारत के पास कुल 74 दिनों की भंडार क्षमता है और मध्य पूर्व संकट के 27वें दिन भी वास्तविक भंडार लगभग 60 दिनों का है (जिसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और गुफाओं में समर्पित रणनीतिक भंडारण शामिल है). पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को ये अहम जानकारी सार्वजनिक की.भारत के स्ट्रैटेजिक रिजर्व पर ये अहम जानकारी सार्वजनिक करते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कुछ न्यूज़ आर्टिकल्स और सोशल मीडिया वीडियो के माध्यम से गलत जानकारी फैलाई जा रही है कि देश में केवल 6 दिनों का ही भंडार है.

भारत के पास कुल 74 दिनों की भंडार क्षमता है और मध्य पूर्व संकट के 27वें दिन भी वास्तविक भंडार लगभग 60 दिनों का है (जिसमें कच्चे तेल का भंडार, उत्पाद भंडार और गुफाओं में समर्पित रणनीतिक भंडारण शामिल है). वैश्विक स्तर पर चाहे जो भी हो, प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए लगभग दो महीने की स्थिर आपूर्ति उपलब्ध है. 

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक अगले दो महीनों के लिए ज़रूरी कच्चे तेल की खरीद सुनिश्चित कर ली गई है. भारत अगले कई महीनों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है.सामरिक तौर पर महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के लगभग बंद रहने के बावजूद, भारत को आज दुनियाभर के 41 से अधिक तेल सप्लायरों से पहले की तुलना में अधिक कच्चा तेल प्राप्त हो रहा है.भारत की सभी रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर चल रही हैं. इंडियन ऑयल कंपनियों ने अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति पहले ही सुनिश्चित कर ली है. आपूर्ति में कोई कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: बाइक को ₹200 और कार को ₹2000 तक का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट की अफवाहों के बीच कोल्हापुर में सख्त नियम

Advertisement

यह भी पढ़ें: ‘भारत में LPG की समस्या नहीं, LOP की समस्या', राहुल गांधी पर प्रह्लाद जोशी का वार

Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: बाल विवाह खत्म करने पर पार्टियों का आमना-सामना
Topics mentioned in this article