'समझदार दिमाग बिकते नहीं...' IPS अंकिता शर्मा की पोस्ट वायरल, NDTV से बताए इनके मायने

छत्तीसगढ़ कैडर की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा की एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है. स्टोइजिज्म दर्शन पर आधारित इस विचार और इसके पीछे की कहानी के बारे में अंकिता शर्मा ने NDTV से खास बातचीत की. जानिए उनकी वायरल पोस्ट, जीवन परिचय, यूपीएससी सफर, पुल‍िस‍िंग के बारे में.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS और वर्तमान में राजनांदगांव की SP हैं.
ankita sharma instagram
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी अंकिता शर्मा अपनी सोच और लेडी सिंघम छवि के लिए जानी जाती हैं.
  • अंकिता शर्मा ने सोशल मीडिया पर स्टोइजिज्म दर्शन से प्रेरित एक गहरी सोच वाली पोस्ट साझा की.
  • उनकी पोस्ट में कहा गया है कि समझदार दिमाग बिकते नहीं, जबकि विकृत दिमाग रोज खरीदे और बेचे जाते हैं.

IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ की पहली महिला IPS अधिकारी और वर्तमान में राजनांदगांव की SP अंकिता शर्मा अपनी लेडी सिंघम वाली छवि के साथ-साथ अपनी गहरी सोच के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर दिमाग और सोच से जुड़ी कुछ ऐसी बातें शेयर की हैं, जो सीधे दिल को छूती हैं और एक नई राह दिखाती हैं. अंकिता शर्मा ने अपनी इस पोस्ट के मायने और उसके पीछे की पूरी कहानी साझा की है.

छत्तीसगढ़ कैडर की वर्ष 2018 बैच की भारतीय पुलिस सेवा IPS अधिकारी अंकिता शर्मा ने 30 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा-"भले ही समझदार दिमाग बिकने भी लगें, तो भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिलेगा. लेकिन विकृत दिमाग तो यहां हर रोज खरीदे और बेचे जाते हैं." इस पोस्‍ट को 70 हजार से भी ज्‍यादा लोगों ने लाइक क‍िया है. 

NDTV से बातचीत में बताई पोस्ट के पीछे की कहानी

अपनी इस गहरी सोच वाली सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में अंकिता शर्मा ने कहा- वे स्टोइजिज्‍म दर्शन से जुड़ी अंग्रेजी की एक किताब पढ़ रही थीं. उसमें यह कोटेशन उन्हें काफी पसंद आया. ये बातें सीधे उनके भी दिल को छू गईं, इसलिए उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह कोटेशन आज के समय में बेहद प्रासंगिक है और हम सभी के जीवन की हकीकत को बयां करता है.   

Advertisement

वे कहती हैं कि इसे इस तरह समझा जा सकता है कि अगर जिंदगी में हम कोई एक स्टैंड ले लें, तो फिर हर हाल में उसी पर टिके रहना जरूरी है. चाहे फ‍िर राह में कितनी भी मुश्किलें क्यों न आ जाएं. यह बात ठीक वैसे ही है जैसे नदी की धारा के विपरीत बहने और लीक से हटकर काम करने की हिम्मत रखने वाले लोग दिक्कतों से नहीं डरते और ना ही मंज‍िल तक पहुंचने से पहले कभी पीछे नहीं हटते. आखिरकार जीत और आत्म-संतोष भी उन्हीं के हिस्से आता है. 

ips ankita sharma instagram post viral stoicism thought

IPS अंकिता शर्मा का जीवन परिचय

25 जून 1990 को जन्मी IPS अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी राकेश शर्मा और सविता शर्मा की पुत्री हैं. संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2017 में अंकिता शर्मा ने ऑल इंडिया स्तर पर 203वीं रैंक हासिल की थी और उन्हें होम कैडर छत्तीसगढ़ मिला. अंकिता शर्मा को UPSC में अपने तीसरे प्रयास में सफलता मिली थी. वे अपने पहले प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंची थीं, जबकि दूसरे प्रयास में प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण नहीं हो सकी थीं. 

Advertisement

ips ankita sharma SP Rajnandgaon Chhattisgarh

नक्सल ऑपरेशन की कमान संभाली

IPS बनने के बाद अंकिता शर्मा को छत्तीसगढ़ के भाटापारा में पहली पोस्टिंग मिली. वे रायपुर के आजाद चौक की सीएसपी भी रहीं. मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया, जहां उन्हें खैरागढ़ की पहली महिला एसपी बनने का गौरव प्राप्त हुआ. इसके अलावा, उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी ऑपरेशन्स की कमान भी सफलतापूर्वक संभाली. वर्तमान में अंकिता शर्मा राजनांदगांव जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं.  

यह भी पढ़ें-   IAS द‍िव्‍या म‍ित्‍तल का इस्‍तीफा मंजूर होगा या नहीं, जानें गोपीनाथन का त्यागपत्र 7 साल से क्‍यों अटका?

Featured Video Of The Day
नेपाल की सुरंगों में फंसे 900 लोग! बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

Topics mentioned in this article
IPS
Ankita Sharma UPSC Rank
Chhattisgarh