क्या राजा रघुवंशी का 'पुनर्जन्म' हुआ? मां बोली- बेटा लौट आया, पुजारी ने भी कही थी आत्मा वापसी की बात!

Raja Raghuvanshi Case: उमा रघुवंशी ने कहा कि बच्चे का नाम राजबीर रखा गया है. जब बच्चा जन्मा और उन्होंने पहली बार उसे गोद में लिया, तो वे उन्हें लगातार देखता रहा. उनका कहना है कि बच्चे की आंखों में राजा की झलक दिखती है और उसके चेहरे के भाव, उसकी मुस्कान, सब कुछ राजा जैसा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजा रघुवंशी के घर में लौटीं खुशियां
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनके परिवार में गहरा दुख छाया था, लेकिन बेटे के जन्म से खुशियां लौट आईं
  • राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी के बच्चे के जन्म को परिवार राजा के पुनर्जन्म के रूप में मान रहा है
  • राजा की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि नवजात बच्चे के चेहरे और कुंडली में राजा की झलक स्पष्ट रूप से दिखती है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इंदौर:

इंदौर के राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम द्वारा हत्या कराए जाने के बाद उनका परिवार बहुत ही दुख में था. लेकिन मंगलवार को आई एक खबर ने परिवार के जख्मों पर मरहम लगाने का काम किया. राजा के भाई, सचिन रघुवंशी को बेटा हुआ है. इस खबर से परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं.   परिजनों के लिए यह केवल एक बच्चे का जन्म नहीं, बल्कि वे इसे राजा के 'पुनर्जन्म' के रूप में देख रहे हैं.

राजा रघुवंशी के परिवार में खुशी का माहौल

परिवार का मानना है कि नवजात की कुंडली और चेहरे के निशान हूबहू राजा से मिलते हैं. इसी विश्वास के चलते पूरा परिवार भावुक है और इसे राजा की घर वापसी मान रहा है. राजा की मां के लिए यह अनुभव अद्भुत है. राजा की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "हम पूरी तरह से मान चुके हैं कि राजा हमारे घर लौट आया है. बच्चे के चेहरे और निशानों को देखकर यही लगता है कि राजा अब हमारे बीच है. 

ये भी पढे़ं- RAJA IS BACK: इंदौर रघुवंशी परिवार ने ऐसे किया 'छोटे राजा' का वेलकम, देवर की फोटो थामे दिखीं भाभी और खिलखिलाते चेहरे

पुजारी ने कही थी राजा की आत्मा लौटने की बात

मां ने कहा कि उस समय कामाख्या माता मंदिर के पुजारी ने हमें फोन कर बताया था कि आपके बेटे की आत्मा लौटकर आपके घर आना चाहती है और आज यह सिद्ध हो गया है." उमा रघुवंशी ने आगे कहा कि बच्चे का नाम राजबीर रखा गया है. जब बच्चा जन्मा और उन्होंने पहली बार उसे गोद में लिया, तो वे उन्हें लगातार देखता रहा. उनका कहना है कि बच्चे की आंखों में राजा की झलक दिखती है और उसके चेहरे के भाव, उसकी मुस्कान, सब कुछ राजा जैसा है.

Advertisement

राजा की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया

उन्होंने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि राजा अब सचमुच अपने परिवार के पास लौट आया है और घर में जो कमी पहले थी, वह अब पूरी हो गई है. राजा की मां का कहना है कि यह केवल बाहरी रूप से नहीं, बल्कि बच्चे का व्यक्तित्व और कुंडली भी राजा से मेल खाती है. उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म की खबर जैसे ही फैली, सभी रिश्तेदार और लोग उसे देखने के लिए आए और उन्होंने महसूस किया कि इस बच्चे में राजा की आत्मा स्पष्ट रूप से झलक रही है.

बच्चे के जन्म से घर में खुशियां लौटीं

उमा रघुवंशी ने यह भी बताया कि जन्म के समय घर में बहुत खुशी का माहौल है और पूरे परिवार को लग रहा है कि राजा लौट आया है. परिवार के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और बच्चे के जन्म को भगवान की कृपा के रूप में देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि घर में पहले जो दुख और खालीपन था, वह अब पूरी तरह दूर हो गया है.

Advertisement

इनपुट- IANS के साथ

Featured Video Of The Day
Vedanta Power Plant Blast: 24 मौतों का हिसाब! 29 अप्रैल को बिलासपुर में उच्च स्तरीय जांच सुनवाई