इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व MD आलोक सिंह को बनाया चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स ने कुछ वक्त पहले ही इस्तीफा दे दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • इंडिगो ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के पूर्व प्रबंध निदेशक अलोक सिंह को अपना मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया है
  • अलोक सिंह कंपनी की लंबी अवधि की रणनीतिक योजना का नेतृत्व करेंगे और परिचालन दक्षता बढ़ाने पर फोकस करेंगे
  • यह नियुक्ति मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के दो सप्ताह के भीतर की गई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

देश की बजट एयरलाइन इंडिगो के बोर्ड ने आलोक सिंह को कंपनी का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर (CSO) नियुक्त किया है. इस भूमिका में आलोक सिंह कंपनी की लंबी अवधि की रणनीति तैयार करेंगे. साथ ही वो इंडिगो की ग्रोथ बढ़ाने, ऑपरेशनल सिस्टम को बेहतर बनाने और बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धी स्थिति को और मजबूत करने पर काम करेंगे. इसके अलावा उनका फोकस ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और कंपनी की समग्र कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी रहेगा.

फिलहाल राहुल भाटिया को करेंगे रिपोर्ट

एयरलाइन के मौजूदा प्रबंधन ढांचे के तहत आलोक सिंह फिलहाल इंडिगो के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया को रिपोर्ट करेंगे. लेकिन जैसे ही इंडिगो का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पदभार संभालेगा, आलोक सिंह नए सीईओ को रिपोर्ट करना शुरू कर देंगे. यह व्यवस्था नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है.

तीन दशक से ज्यादा का एविएशन अनुभव

आलोक सिंह के पास 30 साल से अधिक का एविएशन इंडस्ट्री का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर में रणनीति, ऑपरेशन, प्लानिंग और कमर्शियल जैसे अहम क्षेत्रों में काम किया है और वह पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ रह चुके हैं. जहां उन्होंने एयरलाइन के तेज विकास और सुधार में अहम भूमिका निभाई. इससे पहले वह एयर इंडिया और ओमान एयर में भी वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं.

वैश्विक विस्तार और भविष्य की तैयारी लक्ष्य

आलोक सिंह की नई भूमिका का मुख्य उद्देश्य इंडिगो की वैश्विक विस्तार योजना को मजबूती देना है. कंपनी उन्हें ऐसी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप रही है, जिससे इंडिगो को और तेज, मजबूत और भविष्य के लिए तैयार संगठन के रूप में विकसित किया जा सके. नए मार्केट में विस्तार और संचालन को बेहतर बनाना भी इस रणनीतिक भूमिका का अहम हिस्सा होगा.

Advertisement

(भाषा इनपुट्स के साथ)

Featured Video Of The Day
मुजफ्फरपुर की पलक कैसे बनी इंटर साइंस में स्टेट टॉपर, खुद बताई अपनी कहानी