हम उनके आभारी हैं... ईरान से सही सलामत दिल्ली पहुंचे भारतीय छात्रों ने किसे कहा शुक्रिया, जानें

ईरान से भारत पहुंचे एक छात्र ने बताया कि वहां के हालात रोज खराब होते जा रहे हैं. खासकर तेहरान में स्थिति बहुत खराब है. वहां से सभी भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है. भारतीय अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऑपरेशन सिंधु: ईरान से लौटे भारतीय छात्र
नई दिल्ली:

इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया था. इस ऑपरेशन के तहत 110 भारतीय छात्रों का पहला जत्था सही सलामत दिल्ली लाया जा चुका है. इनमें ज्यादातर छात्र कश्मीर के हैं. सही सलामत भारत लौटे छात्रों ने भारत सरकार और भारतीय दूतावास का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने क्या कुछ कहा, देखिए.  

ये भी पढ़ें-ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए Operation Sindhu, 110 छात्रों का पहला जत्था दिल्ली पहुंचा

ईरान से भारत पहुंचे एक छात्र अमान अजहर ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं. मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं अपने परिवार को देखने की खुशी बहुत ज्यादा है. ईरान में हालात बहुत खराब हैं. वहां के लोग भी हमारे जैसे ही हैं. छोटे-छोटे बच्चे भी तकलीफ में हैं. युद्ध अच्छी चीज नहीं है. इंसानियत ही मारी जाती है. भारत पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है, मेरे घर वाले मेरे घर वाले मेरा इंतजार कर रहे हैं. 

Advertisement


ईरान से भारत पहुंचे एक छात्र ने बताया कि वहां के हालात रोज खराब होते जा रहे हैं. खासकर तेहरान में स्थिति बहुत खराब है. वहां से सभी भारतीय छात्रों को निकाला जा रहा है. भारतीय अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं. सभी छात्रों को निकाला जा रहा है और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है. सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है वो सभी छात्रों को वहां से निकाल रही है. 

Advertisement

ईरान से भारत पहुंची मरियम रोज़ ने बताया कि भारतीय दूतावास ने हमारे लिए सब कुछ तैयार रखा था. हमें ज्यादा समस्या नहीं हुई. हम तीन दिन से सफर कर रहे हैं इसलिए थक गए हैं.

ईरान से निकाले गए एक छात्र की मां ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि मेरी बेटी आ गई. मैं चाहती हूं कि सभी के बच्चे वापस आएं. भारत सरकार ने बहुत अच्छा किया. बच्चों को कहीं कोई परेशानी नहीं हुई." सरकार ने बहुत अच्छा फैसला लिया है. 

Advertisement

ईरान से भारत पहुंची छात्रा ग़ज़ल ने बताया, "हमें बहुत खुशी है कि हम वापस आए हैं. भारतीय दूतावास ने हमें बहुत अच्छे से रेस्क्यू किया. हम उनके बहुत आभारी हैं... हालात राजधानी तेहरान की काफी खराब थी हालांकि देश के अन्य हिस्सों के हालात उतने खराब नहीं थे.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: ईरानी जहाज पर Trump ने कैसे किया कब्जा?