पुतिन के देश रूस में कितने भारतीय रहते हैं? हिन्दू सबसे ज्यादा, जानें अमेरिका, ब्रिटेन के मुकाबले रूस में कितनी आबादी

Putin In India: रूस में भारतीयों की आबादी कितनी है, ये अमेरिका, चीन और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले कितनी है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के पहले जानिए रोचक आंकड़े...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Indian Population in Russia
नई दिल्ली:

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के नई दिल्ली दौरे पर पहुंच गए हैं. रूस और भारत की दोस्ती सोवियत संघ के जमाने से मजबूत रही है और पुतिन का ये दौरा भी इसी बात का सबूत है. लेकिन रूस में भारतीयों की आबादी कितनी है या भारत में कितने रूसी मूल के लोग रहते हैं, ये जानकारी भी आपको जरूर जानना चाहिए. रूस में भारतीयों की संख्या लगभग 14 हजार है. इसके अलावा रूस में भारतीय मूल के लगभग 1500 अफगान नागरिक भी हैं. इसमें सबसे ज्यादातर हिन्दू धर्म के लोग हैं, बाकी मुस्लिम, ईसाई और अन्य धर्मों को मानने वाले लोग हैं. जबकि भारत में रूसी नागरिकों की संख्या 6 से 15 हजार के बीच है.

  • अमेरिका में 54 लाख भारतीय
  • ब्रिटेन में 19 लाख भारतीय
  • चीन में 56 हजार भारतीय
  • यूएई में 43 लाख भारतीय
  • सऊदी अरब में 30 लाख
  • रूस में 14 हजार भारतीय

मॉस्को में सबसे ज्यादा भारतीय

मॉस्को में भारतीय दूतावास की जानकारी के मुताबिक, रूस में करीब 500 भारतीय व्यवसायी रहते हैं. इनमें से 200 से अधिक मॉस्को में काम करते हैं. रूस में लगभग 300 पंजीकृत भारतीय कंपनियां हैं. भारतीय कंपनियां बड़े पैमाने पर चाय, कॉफी, तंबाकू, दवाइयां, चावल, मसाले, चमड़े के जूते, ग्रेनाइट, आईटी और कपड़े भारत से रूस को आयात करती हैं. कुछ भारतीय मॉस्को और रूस के अन्य शहरों में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करते हैं. कुछ भारतीय कंपनियों ने रूस में खनिज और खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ दवाइयों के क्षेत्र में संयुक्त उद्यम स्थापित किए हैं.

ये भी पढें- पुतिन का शानदार स्वागत... पीएम मोदी खुद पहुंचे एयरपोर्ट, फिर साथ गए, तस्वीरों-VIDEO में देखिए

मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई

रूस के मेडिकल और तकनीकी संस्थानों में लगभग 4500 भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं. इनमें से लगभग 90% छात्र रूस के  20 विश्वविद्यालयों और मेडिकल संस्थानों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं. बाकी छात्र इंजीनियरिंग, एविएशन डिजाइनिंग, कंप्यूटर विज्ञान, परिवहन प्रौद्योगिकी, प्रबंधन, कृषि और व्यवसाय क्षेत्र का अध्ययन कर रहे हैं.

हिंदुस्तानी समाज रूस का सबसे पुराना भारतीय संगठन है. 1957 में स्थापित यह संगठन मॉस्को में सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ा रहा है. यह भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम करता है. रूस में ब्रह्माकुमारी, इस्कॉन, गुरुद्वारा प्रबंधक समिति, रामकृष्ण सोसाइटी वेदांत केंद्र (सेंट पीटर्सबर्ग में शाखा), अम्मा, दिशा जैसे भारतीय संगठन काम करते हैं. जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र, सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य आयोजनों में भारतीय समुदाय बढ़ चढ़कर भागीदारी करता है. 

ये भी पढ़ें- व्लादिमीर पुतिन का यह प्लेन है खास! कोड नेम 'फ्लाइंग प्लूटन'- इस पर मौजूद है रूस का न्यूक्लियर बटन

मॉस्को में एक भारतीय दूतावास स्कूल है, जो नई दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय संगठन से संबद्ध है. इस स्कूल के कर्मचारी भारत से प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाते हैं. भारतीय दूतावास के अधिकारियों और अन्य भारतीय नागरिकों के बच्चों के अलावा कुछ विदेशी नागरिक भी इस स्कूल में पढ़ते हैं. इस स्कूल में 1 से 12वीं तक की कक्षाओं में 336 छात्र हैं.

Featured Video Of The Day
Putin India Visit: India-Russia की 'अटूट दोस्ती', PM Modi ने गर्मजोशी से Putin को लगाया गले | NDTV