- भारत ने Mundial do Queijo do Brasil 2026 प्रतियोगिता में चार पदक जीत अपनी डेयरी उत्पादों की ग्लोबल पहचान बनाई
- भारतीय डेयरी उत्पादों को एक सुपर गोल्ड, दो गोल्ड और एक सिल्वर पदक मिला, उनकी बढ़िया क्वालिटी को वैश्विक पहचान
- Eleftheria Gulmarg को सुपर गोल्ड, Yak Churpi और Eleftheria Brunost को गोल्ड, Eleftheria Kaali Miri को सिल्वर
भारतीय डेयरी उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. पीएम मोदी ने एक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि भारत ने Mundial do Queijo do Brasil 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए चार पदक अपने नाम किए हैं. यह प्रतियोगिता दुनिया भर के बेहतरीन चीज और डेयरी उत्पादों की एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता मानी जाती है. पीएम मोदी ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सफलताएं वैश्विक मंच पर भारत के आर्टिसनल डेयरी सेक्टर को मजबूत करती हैं.
भारत को मिले 4 पदक, एक सुपर गोल्ड शामिल
प्रधानमंत्री के अनुसार, इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय उत्पादों ने कुल चार पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड, और 1 सिल्वर शामिल है
सुपर गोल्ड पदक
Eleftheria Gulmarg (Brie Style) को मिला
गोल्ड पदक
Yak Churpi – Soft, Nordic Farm, लेह‑लद्दाख
Eleftheria Brunost (Whey Cheese)
सिल्वर पदक
Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style)
PM मोदी ने की Mausam Narang और Thenlay Nurboo की सराहना
पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के लिए Mausam Narang और Thenlay Nurboo को विशेष रूप से बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह सफलता न सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. PM मोदी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारतीय चीज का इस तरह वैश्विक स्तर पर पहचान बनाना देश की उभरती आर्टिसनल डेयरी इंडस्ट्री की ताकत को दिखाता है.
वैश्विक डेयरी मंच पर भारत की बढ़ती पहचान
Mundial do Queijo do Brasil जैसी प्रतियोगिता में भारत की यह भागीदारी और जीत इस बात का संकेत है कि अब भारतीय चीज और डेयरी उत्पाद महज घरेलू बाज़ार तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्वाद और मानकों पर भी खरे उतर रहे हैं. पीएम मोदी के अनुसार, इस तरह की उपलब्धियां दुनिया भर में भारत की देसी और आर्टिसनल उत्पादों की पहचान को और मजबूत कर रही हैं.














