कोहली पर विराट भरोसा, मैच में पिछड़ी टीम इंडिया तो गूगल पर अपना धुरंधर तलाशने लगे फैंस

यूं तो विराट कोहली अक्सर सुर्खियों में रहते हैं लेकिन जब टीम इंडिया का कोई मुकाबला होता है तो गूगल पर उनकी सर्चिंग खूब बढ़ जाती है. विराट कोहली के बारे में लोग क्या-क्या सर्च करते हैं? जानिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-8 में भारत को साउथ अफ्रीका से पहले मैच में 76 रनों की हार का सामना करना पड़ा
  • भारत को 188 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम सिर्फ 111 रन बनाकर आउट हो गई और मैच हार गई
  • भारत की हार तय होने पर गूगल पर पूर्व कप्तान विराट कोहली की सर्चिंग 100 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का खुमार अपने चरम पर है. ग्रुप मैच हो चुके हैं और अब ग्रुप-8 के घमासान जारी है. ग्रुप-8 में टीम इंडिया को अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. हार के साथ ही भारत का इस टूर्नामेंट के सेफीफाइनल में पहुंचने का रास्ता थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो गया है. यही वजह है कि जैसे ही भारत को साउथ अफ्रीका से हार मिली भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने अपने सबसे बड़े धुरंधर विराट कोहली को याद करना शुरू कर दिया. गूगल के ट्रेंड्स विराट पर क्रिकेट प्रेमियों के भरोसे की मुहर लगाते हैं. 

दरअसल साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को 188 रन का टारगेट दिया. जवाब में टीम इंडिया 111 रन पर ही सिमट गई. पहला मैच टीम इंडिया 76 रनों से हार गई.  इस मैच में जब टीम इंडिया की हार लगभग तय हो गई, तब गूगल पर पूर्व कप्तान विराट कोहली की सर्चिंग काफी तेजी से बढ़ी. यूं तो विराट कोहली हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन जब कोई मुकाबला होता है और टीम इंडिया चेज करती है तो गूगल पर उनकी सर्चिंग बहुत बढ़ जाती है.

कितना बढ़ा विराट कोहली को लेकर सर्च

गूगल ट्रेंड्स अपनी सर्चिंग को 0 से 100 के स्केल के पैमाने पर मापता है. जब स्केल 100 पर पहुंच जाता है तो पता चलता है कि उस टॉपिक की सर्चिंग पीक पर है. 22 फरवरी को जब टीम इंडिया की हार तय हो गई थी तो विराट कोहली की सर्चिंग 100 के लेवल पर पहुंच गई.

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 22 फरवरी की शाम को 6:30 बजे विराट कोहली की सर्चिंग का लेवल 78 था. जब मैच शुरू हुआ तो उनकी सर्चिंग का लेवल बढ़ता चला गया. शाम 7:30 बजे ये लेवल बढ़कर 94 पर पहुंच गया. फिर 8:30 पर 97 और रात 9:30 बजे 100 के लेवल पर पहुंच गया. यानी, 22 फरवरी की रात 9:30 बजे उनकी सर्चिंग का लेवल सबसे ज्यादा था.

और क्या सर्च हुआ?

विराट कोहली के बारे में सबसे ज्यादा सर्च बिहार के लोगों ने किया. यहां उनका लेवल 100 का था. उसके बाद ओडिशा में 86, जम्मू-कश्मीर में 80, झारखंड में 72 और उत्तर प्रदेश में 71 पर रहा.

कोहली के बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी पारियों को लेकर किया. गूगल पर 'virat kohli t20 world cup 2024 all innings' कीवर्ड्स की सर्चिंग 4,300% बढ़ी.

Advertisement

इसके अलावा लोगों ने पीयूष नागपाल के बारे में भी जानना चाहा. पीयूष नागपाल, विराट कोहली के बचपन के दोस्त हैं. विराट कई इंटरव्यू में उनके बारे में बात कर चुके हैं. विराट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो और पीयूष 6-7 साल की उम्र से साथ हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि पीयूष आज भी वैसा ही है, जैसा पहले था. पीयूष ने कभी उनसे कुछ नहीं मांगा.

Featured Video Of The Day
Lucknow Manvendra Murder Case: अक्षत का कबूलनामा, पिता के टुकड़े किए और फिर रोने लगा!