देश में Covid-19 के 5,747 नए मामले, 29 मरीजों की मौत

उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 216.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.
नई दिल्ली:

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,747 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,45,28,524 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 46,848 पर पहुंच गई है. आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,28,302 हो गई. इनमें संक्रमण से मौत की पुष्टि के बाद केरल से दर्ज 13 मामले भी शामिल हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमण का 0.11 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.71 प्रतिशत हो गई है. 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 100 की वृद्धि हुई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.74 प्रतिशत थी. बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,39,53,374 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई.

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 216.41 करोड़ खुराक दी जा चुकी है.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

Advertisement
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Indore Horror: MBA Student की हत्या के बाद Boyfriend ने Dead Body के साथ जो किया वो डरावना है!
Topics mentioned in this article