रेलवे ने शुरू की यह सुविधा, काशी से ओडिशा तक के मंदिरों में दर्शन करना होगा आसान

दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन से 9 मार्च को शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम (देवघर) होते हुए 18 मार्च को दिल्ली लौटेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय रेलवे ने डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर नामक 10 दिवसीय तीर्थयात्रा सर्किट शुरू किया है
  • यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क और देवघर तक जाएगी
  • ट्रेन में एसी फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास केबिन उपलब्ध हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

अगर आप पूर्वी भारत के मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है. भारतीय रेलवे एक शानदार पैकेज लेकर आई है जिसके जरिये आप आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से वाराणसी से लेकर गंगासागर और देवघर तक दर्शन कर सकते हैं. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC), ने 'डिवाइन ईस्ट टेम्पल टूर' नाम का नया पर्यटन सर्किट शुरू किया है. 10 दिवसीय यह यात्रा भक्तों और पर्यटकों को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के प्रमुख तीर्थस्थलों और सांस्कृतिक धरोहरों के दर्शन का अनूठा अवसर देगी.

इन जगहों की यात्रा का मिलेगा मौका 

यह यात्रा दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन से 9 मार्च को शुरू होगी और वाराणसी, कोलकाता, गंगासागर, पुरी, भुवनेश्वर, कोणार्क, चिलिका और बैद्यनाथ धाम (देवघर) होते हुए 18 मार्च को दिल्ली लौटेगी. इस दौरान यात्रियों को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन एवं गंगा आरती, कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल सहित शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थल, कालीघाट (शक्ति पीठ) और दक्षिणेश्वर काली मंदिर, गंगासागर में सागर संगम पर पवित्र स्नान एवं कपिल मुनि मंदिर में दर्शन, पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, ओडिशा सर्किट में भुवनेश्वर, धौली शांति स्तूप, उदयगिरि–खंडगिरि गुफाएं, कोणार्क सूर्य मंदिर और अन्य प्रमुख स्थल और बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे.

ट्रेन में मिलेगी यह सुविधा 

आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रेन में एसी फर्स्ट (1AC), सेकंड (2AC) और थर्ड (3AC) श्रेणी की आधुनिक केबिन सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस ट्रेन में 2 रेस्टोरेंट कार हैं, जिसमें शुद्ध शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. साथ ही उन्नत सुरक्षा व्यवस्था, समर्पित टूर मैनेजर और आरामदायक यात्रा का विशेष ध्यान रखा गया है. कुल 150 पर्यटक इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे.

पैकेज में शामिल होगी यह सुविधा 

भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन में तीन क्लास है. ऐसे में सभी का किराया अलग-अलग रखा गया है. फर्स्ट एसी का चार्ज ₹ 1,06,940 प्रति व्यक्ति, द्वितीय का ₹ 98,925 और तृतीय का ₹ 79,285 प्रति व्यक्ति है. इस चार्ज में ट्रेन का किराया, एसी होटलों में रुकने का इंतजाम, सभी भोजन केवल शाकाहारी, एसी वाहनों द्वारा सभी ट्रांसफर एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा बीमा तथा आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सेवाएं शामिल रहेंगी. यात्री अपनी बुकिंग आईआरसीटीसी के पर्यटन पोर्टल और देशभर के अधिकृत आईआरसीटीसी पर्यटन कार्यालयों के माध्यम से कर सकते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Trump Big Statement On Iran | 'मैं सरकार चलाऊंगा' ईरान पर ट्रंप के बयान से हड़कंप